त्रिवेदीगंज-बाराबंकी।
भारतीय जनता पार्टी ने यूपी भर में अपने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। लेकिन कुछ जिले अभी इससे अछूते हैं। जिसमे बाराबंकी जनपद का नाम भी शामिल है। जहां मंडल अध्यक्षों की सूची अधर में लटकी है। कुर्सी पर ‘अपना’ काबिज हो इसकी कोशिशें सदस्यता अभियान से चल रही थी, लेकिन अब ‘अपनों’ को पद दिलाने के लिए एमएलए – एमएलसी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक माननीयों की आपसी खींचतान के चलते संगठन मंडल अध्यक्षों की अंतिम सूची जारी नहीं कर पा रहा है।
भाजपा पदाधिकारियों की माने तो अगले दो-तीन दिन में सूची आने की प्रबल संभावना है। इसी कड़ी में विधानसभा हैदरगढ़ के मंडल त्रिवेदीगंज की बात करें तो यहाँ पर भी भाजपा का अगला मंडल अध्यक्ष कौन होगा इसकों लेकर लोगों के बीच तरह- तरह की चर्चाएं हैं। मौजूदा समय पर यहां पर सचिन वर्मा भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। यहां पर वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा के अलावा कुल पांच लोगों ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए पार्टी को अपना आवेदन भेजा है। जिनमें सचिन वर्मा, ललित वर्मा, रिंकू वर्मा, विकाश वर्मा व एक अन्य का नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़े : Barabanki: नंदनी की संदिग्ध मौत के मामले में चार पर केस दर्ज, सीओ रामसनेहीघाट को सौंपी गई जांच
वैसे तो इन सभी दावेदारों में कोई को भी किसी से कमतर नहीं आंका जा रहा हैं। लेकिन रेस में ललित वर्मा का नाम सबसे आगे होने की चर्चा आम चल रही है। ललित वर्मा की मजबूत दावेदारी के पीछे उनका भारतीय जनता पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ साथ क्षेत्र में मजबूत पकड़ को माना जा रहा है। वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक भाजपा बूथ अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे ललित वर्मा की पार्टी के प्रति वफादारी व समर्पित भाव को देखते हुए भाजपा द्वारा उन्हें सेक्टर संयोजक बनाया गया। वर्ष 2015 से 2020 तक उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का भी निर्वाह किया। 2019 से वो पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि ललित वर्मा द्वारा हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी के कई धुरंधर नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराया गया था। ऐसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए ललित वर्मा की दावेदारी बहुत ही मजबूत मानी जा रही है। सूत्रों की माने तो उनके नाम पर भी पार्टी हाई कमान द्वारा गहराई के साथ मंथन किया जा रहा है। भाजपा का अगला मंडल अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर लोगों में चर्चाओं का दौर जारी है। कोई किसी को कमतर नहीं आंक रहा है। फिलहाल त्रिवेदीगंज से भाजपा का अगला मंडल अध्यक्ष कौन होगा इसकों तो प्रदेश नेतृत्व को ही तय करना है।
रिपोर्ट – कुलदीप शर्मा
यह भी पढ़े : Barabanki: कुर्क की जाएगी शातिर तस्कर शारिफ की 05 करोड़ 20 लाख की संपत्ति

Author: Barabanki Express
Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District
281