फतेहपुर-बाराबंकी।
बहन के घर गए युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर रिश्तेदारों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को चिंताजनक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
Barabanki: चालान काटने पर बिफ़र पड़े वकील साहब, CO सिटी को जमकर सुनाई खरी खोटी!….देखे वीडियो
बाराबंकी ज़िले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छेदा बसारी गांव निवासी मोनू सिंह पुत्र ननकऊ सिंह बुधवार को फतेहपुर क्षेत्र के अल्लापुर गाँव मे ब्याही अपनी बहन के घर गया था। जहां कुछ देर रुकने के बाद वह सुंधियामऊ बाजार चला गया। जहां से वो फसल में प्रयोग की जाने वाली कीटनाशक दवा खरीद कर ले आया और एकाएक घर के अंदर जाकर पी लिया। घटना की जानकारी होने पर उसकी बहन की ससुराल वालों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में रिश्तेदारों ने उसे उपचार के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को चिंताजनक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आकस्मिक ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. निसार अहमद ने बताया कि गंभीर अवस्था में युवक को भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
रिपोर्ट – ललित राजवंशी

Author: Barabanki Express
Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District
534