Barabanki

Barabanki: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे वारदात! बाराबंकी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, किराना स्टोर चोरी का खुलासा

SHARE:

Barabanki News: हैदरगढ़ में पुलिस ने किराना स्टोर में चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, नकदी, वारदात में प्रयुक्त औजार और फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद हुई।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर किराना स्टोर से चोरी किया गया सामान, नकदी, वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार और फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर बाराबंकी समेत आसपास के जिलों में रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वारदात के दौरान पहचान छिपाने के लिए वे अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे।

एसपी के निर्देश पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में हैदरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 जुलाई 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: CCTV में कैद चोर, फिर भी पुलिस के हाथ खाली! नगर कोतवाली क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरियों से दहशत, हाईटेक पुलिसिंग पर उठे सवाल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—

  • सद्दाम हुसैन पुत्र साबिर अली, निवासी मरौचा, थाना जगदीशपुर, जनपद अमेठी
  • दीपांशु पुत्र रामकरन, निवासी कठौरा, थाना कमरौली, जनपद अमेठी

के रूप में हुई है।

चोरी का सामान, नकदी और औजार बरामद

पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट सहित हजारों रुपये नकद मिले

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया, जिसमें शामिल हैं—

  • 30 पैकेट कमला पसंद
  • 32 पैकेट राजश्री
  • 24 पैकेट विमल
  • 60 पैकेट सिल्वर लाइन तंबाकू
  • 25 पैकेट डबल ब्लैक तंबाकू
  • 50 पैकेट कैपटन
  • 2 पैकेट बीड़ी
  • 25 पैकेट गोल्ड फ्लैग सिगरेट
  • ₹9,590 नकद

इसके अलावा पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त दो सब्बल, एक कटर तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर देते थे वारदात को अंजाम

पहले करते थे रेकी, फिर रात में करते थे चोरी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले संभावित स्थानों की रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय सुनसान स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: चलती कार बनी आग का गोला, अंदर फंसे 50 वर्षीय व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत; परिवार में छाया मातम

पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के दौरान इस्तेमाल होने वाली कार की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे, ताकि पुलिस उनकी पहचान न कर सके।

बारा टोल प्लाजा के पास किराना स्टोर में की थी चोरी

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने 11-12 जुलाई 2026 की रात हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा के पास शाहपुर मोड़ स्थित एक किराना स्टोर का शटर तोड़कर नकदी और लाखों रुपये का सामान चोरी किया था।

इस संबंध में कोतवाली हैदरगढ़ में मु0अ0सं0-232/2026 के तहत धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

फर्जी नंबर प्लेट मिलने पर बढ़ाई गईं धाराएं

बरामदगी के दौरान चोरी में प्रयुक्त वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) और 318(4) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ‘सांप’ की तरह एग्जॉस्ट होल से शराब ठेके में घुसा चोर! 45 हजार उड़ाकर उसी रास्ते से हुआ फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

‘भैया’ के साथ फोटो का ₹5 हजार, हाथ मिलाने का ₹10 हजार…900 गुना बढ़ी संपत्ति! अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर के आरोपों से मचा सियासी भूचाल

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23230
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई