Barabanki

बाराबंकी में मौत बनकर दौड़ रहे खनन के डंपर: सुनवाई न होने से नाराज़ ग्रामीणों ने रोके वाहन, सड़क जाम कर किया हंगामा 

SHARE:

बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में मिट्टी खनन के डंपरों से परेशान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।

ग्रामीणों ने हादसों और टूटी सड़क को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 11 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित महमूदपुर गांव में अवैध मिट्टी खनन से जुड़े डंपरों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। गांव के बीचों-बीच से तेज रफ्तार में गुजर रहे भारी डंपरों से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया और कई डंपरों को रोककर रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से लगातार गांव के अंदर से खनन के डंपर निकाले जा रहे हैं, जिससे सड़कें टूट चुकी हैं और बच्चों समेत ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गांधी भवन में स्व. संग्राम सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने याद किया उनका योगदान

गांव के बीच से गुजर रहे तेज रफ्तार डंपरों से हादसों का खतरा, सड़क भी हुई जर्जर

ग्रामीणों के अनुसार मिट्टी से लदे भारी डंपर गांव के संकरे रास्तों से फर्राटा भरते हुए गुजर रहे हैं। इससे कई बार हादसे होते-होते बचे हैं। एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बीते दिन एक बच्ची डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।

सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और गांव से गुजर रहे खनन डंपरों को बीच रास्ते में रोक दिया। ग्रामीणों ने रास्ता बंद कर डंपरों को मौके पर ही खड़ा करा दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि भारी वाहनों के कारण गांव की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और धूल-मिट्टी से लोगों का जीना दूभर हो गया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, छोटे भाई की मौत, बड़े की हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

ग्रामीण बोले- “किसी बच्चे की जान जाने के बाद जागेगा प्रशासन?”

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक गांव के अंदर से डंपरों का आवागमन बंद नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। उनका कहना है कि अगर किसी बच्चे या ग्रामीण के साथ बड़ा हादसा हो गया तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया मामला, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने डंपरों को वहां से रवाना कराया। हालांकि ग्रामीण प्रशासन की कार्यशैली से बेहद नाराज दिखाई दिए।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से टीकाराम, रामू रावत, धर्म सिंह, राजू, बाबूलाल, कल्लू रावत, रामखेलावन रावत, बालक रावत, धर्मेंद्र रावत, छोटेलाल लोधी, नंदराम रावत, अनिल, श्यामू, जय सिंह, विकास रावत, राम आधार रावत और राकेश लोधी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के इनायतपुर में भीषण आग: चूल्हे की चिंगारी से तीन घर खाक, लाखों का नुकसान

ग्रामीणों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से फोन पर कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में उमरा चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रजापति ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4527
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई