Barabanki

बाराबंकी में हाईकोर्ट की फटकार के बाद टूटी प्रशासन की नींद: मॉडिफाइड साइलेंसर के ख़िलाफ़ चलाया अभियान, 11 बुलेट सीज; 12 पर लगा भारी भरकम जुर्माना

SHARE:

बाराबंकी में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद परिवहन और यातायात विभाग ने मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

संयुक्त टीम ने 11 बुलेट बाइक सीज कर 12 वाहनों का चालान किया।

नियम तोड़ने वालों पर 15 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा रहा है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ परिवहन एवं यातायात विभाग ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। जिले में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार को एआरटीओ अंकिता शुक्ला, यात्री मालकर अधिकारी रविचंद्र त्यागी और यातायात उपनिरीक्षक नसीर सिद्दीकी की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कई वाहनों की जांच की।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव: पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था इकलौता बेटा, जांच में जुटी पुलिस

11 बुलेट बाइक सीज, 12 वाहनों का चालान

चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 11 बुलेट वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध (सीज) कराया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 अन्य वाहनों का चालान भी किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए कार्रवाई को और सख्त किया गया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नाराज़ पत्नी को मनाने के लिए साली का अपहरण! शर्त सुनकर ससुराल वाले रह गए दंग

15 हजार रुपये तक जुर्माना, साइलेंसर किए गए नष्ट

एआरटीओ विभाग के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर लगभग 15 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही भारी ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले अवैध साइलेंसरों को मौके पर नष्ट कर वाहन सीज किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप

जिले में चल रहे इस विशेष अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। परिवहन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर या अवैध प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मल्लाहन का पुरवा गांव में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, लंबे समय से बीमारी से थी परेशान

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

12021
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?