Barabanki

बाराबंकी में युवती से छेड़छाड़: हाथ पकड़कर झाड़ियों में खींचने का प्रयास, विरोध करने पर भाई को लाठी-डंडों से पीटा; तीन पर केस दर्ज

SHARE:

बाराबंकी के बदोसराय क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 01 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक युवक ने घर लौट रही युवती का हाथ पकड़कर उसे जबरन झाड़ियों की ओर खींचने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: उग्र हुआ बंकी ओवरब्रिज आंदोलन, लाठीचार्ज की अफवाहों के बीच उमड़ा जनसैलाब; जनप्रतिनिधियों पर ‘जनहित से गद्दारी’ का आरोप

नींबू तोड़कर लौट रही युवती से की छेड़छाड़

पीड़िता के भाई द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 28 जून 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। उसकी बहन घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित नींबू के पेड़ से नींबू तोड़कर वापस लौट रही थी।

आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी दिलीप कुमार उर्फ कल्लू ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन जंगल-झाड़ियों की ओर खींचने का प्रयास किया।

शोर सुनकर पहुंचे भाई की लाठी-डंडों से पिटाई

युवती के शोर मचाने पर उसका भाई मौके पर पहुंच गया और आरोपी का विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान तेज कुमार और बुधाई भी हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नायब तहसीलदार अंकिता पांडे की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक, होली और रमज़ान पर शांति बनाए रखने की अपील

तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़ित युवक के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बदोसराय कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिलीप कुमार उर्फ कल्लू, तेज कुमार और बुधाई के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: धन्नाग तीर्थ क्षेत्र खुज्झी में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन, एसपी अर्पित विजयवर्गीय बोले—अपराध नियंत्रण होगा मजबूत

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद 

बाराबंकी में सरकारी डॉक्टरों की ‘कमीशनखोरी’ उजागर: भाजपा नेता ने VIDEO बनाकर खोली पोल, मचा हड़कंप

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22985
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?