Barabanki

Barabanki News: कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य विभाग का बड़ा अभियान, ढाबों और दुकानों की सघन जांच; अंडे और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी में श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया।

हाईवे, मंदिरों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, खोया के नमूने भेजे गए, दुकानदारों को दिए गए साफ-सफाई के निर्देश।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 28 जुलाई 2026

श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा और धार्मिक मेलों को देखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए बाराबंकी जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग की टीमों ने कांवड़ यात्रा मार्ग, धार्मिक स्थलों और प्रमुख हाईवे पर स्थित ढाबों, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर जनपद बाराबंकी में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे, अयोध्या-लखनऊ हाईवे, बाराबंकी-गोण्डा-बहराइच मार्ग सहित लोधेश्वर महादेव मंदिर रामनगर और अवसानेश्वर मंदिर हैदरगढ़ के आसपास संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढाबों और रेस्टोरेंट की हुई जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग की पहली टीम ने लखनऊ से अयोध्या हाईवे पर स्थित ढाबों एवं रेस्टोरेंट की जांच की, जबकि दूसरी टीम ने अयोध्या से लखनऊ हाईवे पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

तीसरी टीम ने बाराबंकी से गोण्डा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित होटल, ढाबों और खाद्य दुकानों की जांच की। इसके अलावा लोधेश्वर महादेव मंदिर रामनगर और अवसानेश्वर मंदिर हैदरगढ़ के आसपास संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: खबर का दमदार असर - 'बाराबंकी एक्सप्रेस' पर खबर छपते ही अगले दिन जारी हुआ उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, 6 महीने से लटका था 30 दिन में बनने वाला दस्तावेज

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप से मिलेगी श्रद्धालुओं को जानकारी

विभाग की टीमों ने सभी ढाबों और रेस्टोरेंट पर फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप से संबंधित साइनेज लगवाए।

इसका उद्देश्य यह है कि कांवड़ यात्रा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालु संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान की जानकारी प्राप्त कर सकें और वहां मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अपना फीडबैक भी दर्ज करा सकें।

यदि किसी श्रद्धालु द्वारा किसी प्रतिष्ठान के संबंध में खराब गुणवत्ता की शिकायत दर्ज कराई जाती है तो विभाग द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मंजीठा नाग मंदिर परिसर में भी चला जांच अभियान

श्रावण मेले को देखते हुए मंजीठा स्थित नाग मंदिर परिसर में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची और वहां मौजूद खाद्य कारोबारियों को जागरूक किया गया।

व्यापारियों को प्रसाद एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित रख-रखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

खोया के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किन्तूर स्थित रोहित कुमार डेयरी और प्रसाद डेयरी पर बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की।

दोनों प्रतिष्ठानों से एक-एक खोया के नमूने संग्रहित किए गए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पिता और चाचा गिरफ्तार

इन प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने बाराबंकी के कई प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की, जिनमें शामिल हैं—

नगर क्षेत्र 

  • सम्राट स्वीट्स, संकट मोचन मंदिर लखपेड़ाबाग, बाराबंकी
  • मां वैष्णो स्वीट्स,
  • भोला स्वीट्स,
  • बाबा स्वीट्स, विजय नगर मंदिर क्षेत्र

लखनऊ अयोध्या हाईवे 

  • हाईवे हवेली
  • यादव ढाबा
  • स्वाद हवेली
  • जय मां लक्ष्मी स्वीट्स
  • श्री जी रेस्टोरेंट
  • पंजाबी विरसा रेस्टोरेंट
  • रॉयल पद्मा

मजीठा नाग मंदिर

  • श्याम भोग मिष्ठान भंडार

कुंतेश्वर महादेव मंदिर, किन्तूर

  • यादव स्वीट्स
  • प्रसाद डेयरी
  • रोहित कुमार डेयरी, किन्तूर

खाद्य प्रतिष्ठानों को दिए गए ये निर्देश

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए—

  • खाद्य लाइसेंस और फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप साइनेज को प्रमुख स्थान पर लगाने के निर्देश।
  • सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश।
  • मूल्य सूची बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया।
  • कांवड़ यात्रा मार्ग के खाद्य प्रतिष्ठानों पर मांस और अंडे की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित की गई।
  • खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और धूल-मिट्टी व कीट-पतंगों से बचाने के निर्देश।
  • खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों का प्रयोग नहीं करने को कहा गया।
  • चाट-पकौड़ी सहित ठेले पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
  • खाद्य पदार्थों में रंगों का प्रयोग खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम-2006 के अनुसार करने को कहा गया।
  • कर्मचारियों को हैंड ग्लव्स, एप्रन और हेड कवर पहनने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें  Barabanki: प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए – डीएम शशांक त्रिपाठी

खाद्य सुरक्षा टीम ने संभाला मोर्चा

इस प्रवर्तन अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, सलिल सिंह, भगौती प्रसाद, डॉ. अंकिता यादव, पल्लवी तिवारी और अर्शी फारूकी शामिल रहे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लगातार जांच अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

Barabanki News: ₹74 लाख के बदले वसूले ₹2.44 करोड़, फिर भी जारी रही वसूली! सूदखोरों की धमकियों से त्रस्त व्यापारी ने मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19421
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई