Barabanki

Barabanki News: पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित, हवाई हमले एवं आपात स्थिति से निपटने के तरीकों के प्रति किया गया जागरूक

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki Breaking News: उत्तर प्रदेश दिवस 2026 पर बाराबंकी की पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की गई। हवाई हमले व आपात स्थिति से बचाव के लिए नागरिकों को जागरुक किया गया, सभी विभागों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी 2026 को जनपद बाराबंकी में पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड-2 पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को हवाई हमले अथवा किसी भी आपात स्थिति में बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: "नहीं धड़क रहा गर्भस्थ शिशु का दिल" - सरकारी डॉक्टर ने झूठ बोल कर गर्भवती महिला को किया रेफर, प्राइवेट जांच में सब नॉर्मल निकला, पीड़ित ने सीएम योगी से की शिकायत

कार्यक्रम के तहत शाम 6:00 बजे चेतावनी सायरन बजते ही ब्लैकआउट प्रक्रिया शुरू की गई। निर्धारित समय पर संबंधित क्षेत्रों की सभी लाइटें बंद कर दी गई और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों का अभ्यास कराया गया।

Barabanki News: पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित, हवाई हमले एवं आपात स्थिति से निपटने के तरीकों के प्रति किया गया जागरूक

सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी से हुआ आयोजन

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देशानुसार हवाई हमले से बचाव के दृष्टिगत यह ब्लैकआउट मॉकड्रिल नागरिक सुरक्षा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, रेड क्रास, विद्युत विभाग, अग्निशमन सेवा एवं होमगार्ड के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

मॉकड्रिल के दौरान आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और संसाधनों के प्रभावी उपयोग का अभ्यास किया गया, जिससे वास्तविक स्थिति में जनहानि और क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पंडित सुंदरलाल दीक्षित की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, कवि सम्मेलन एवं खिचड़ी भोज का आयोजन, कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

 

यह प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) निरंकार सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी, रेड क्रास, विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग, होमगार्ड, पुलिस एवं प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी स्टेकहोल्डर्स एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए मॉकड्रिल की समाप्ति की घोषणा की गई।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में कटहल के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक: अहमदाबाद से घर आए युवक की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22897
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई