Barabanki

Barabanki News: चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, मरीज़ ने जान जोख़िम में डालने का लगाया आरोप, नगर कोतवाली में दी तहरीर

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki Breaking News: चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पर दंत उपचार में लापरवाही का आरोप। रूट कैनाल के दौरान दांत में सिरिंज का टुकड़ा फंसने से मरीज़ की जान जोखिम में पड़ी। नगर कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सफेदाबाद स्थित चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर कथित चिकित्सकीय लापरवाही को लेकर विवादों में घिर गया है। दंत उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक मरीज ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

 

रूट कैनाल ट्रीटमेंट के दौरान लापरवाही का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंदी वाटर पार्क, हरिओम सोसायटी, जुग्गौर, जनपद लखनऊ निवासी करन श्रीवास्तव पुत्र स्व. वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उन्होंने सफेदाबाद स्थित चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अपने दांत का रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT) कराया था। यह उपचार वहां कार्यरत चिकित्सक डॉ. कंवलप्रीत द्वारा किया गया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: त्रिवेदीगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी! दोपहर में बंद मिले PHC और आयुष्मान हेल्थ सेंटर, मरीज लौटे बैरंग

पीड़ित के अनुसार, इलाज के दौरान उन्होंने डॉक्टर को स्पष्ट रूप से अवगत कराया था कि वह डायबिटीज (शुगर) के मरीज है, ऐसे में उपचार के दौरान विशेष सावधानी बरतना आवश्यक हैं।

 

दांत में रह गया सिरिंज का टुकड़ा

आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से सिरिंज का एक नुकीला टुकड़ा दांत के भीतर ही रह गया, जिसे न तो निकाला गया और न मरीज को इसकी जानकारी दी गई। इलाज के बाद भी पीड़ित को लगातार असहजता और परेशानी बनी रही।

Barabanki News: चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, मरीज़ ने जान जोख़िम में डालने का लगाया आरोप, नगर कोतवाली में दी तहरीर

दोबारा जांच के बावजूद नहीं बताई गई सच्चाई

करीब छह महीने बाद जब उसी दांत में तेज़ दर्द और सूजन दोबारा शुरू हुई, तो पीड़ित फिर से चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचा। यहां दोबारा एक्स-रे कराया गया, लेकिन आरोप है कि डॉक्टरों ने न तो रिपोर्ट की गंभीरता से जांच की और न ही दांत में फंसे सिरिंज के टुकड़े के बारे में मरीज को कोई जानकारी दी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत: छोटे भाई ने बड़े भाई पर हत्या का लगाया आरोप, अंगूठे के निशान ने बढ़ाया शक

 

निजी डॉक्टर की जांच में खुला राज़

दर्द असहनीय होने पर पीड़ित ने एक निजी दंत चिकित्सक से संपर्क किया। वहां कराए गए एक्स-रे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दांत के भीतर अब भी वही सिरिंज का नुकीला हिस्सा फंसा हुआ है, जो संक्रमण, लगातार दर्द और अन्य जटिलताओं की मुख्य वजह बन रहा है।

Barabanki News: चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, मरीज़ ने जान जोख़िम में डालने का लगाया आरोप, नगर कोतवाली में दी तहरीर

पहले भी लग चुके हैं लापरवाही के आरोप

पीड़ित का कहना है कि यह कोई एकल घटना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पूर्व में भी इस तरह की लापरवाही की शिकायतें सामने आती रही है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि यहां इलाज की गुणवत्ता से अधिक धन वसूली पर ध्यान दिया जाता है, गरीब और ज़रूरतमंद मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाया जाता है।

Barabanki News: चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, मरीज़ ने जान जोख़िम में डालने का लगाया आरोप, नगर कोतवाली में दी तहरीर

कानूनी कार्रवाई की मांग

पीड़ित करन श्रीवास्तव ने नगर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर संबंधित डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  यूपी ATS का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान कनेक्शन वाले 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, परिवार बोला—“काम सीखने मुंबई गया था बेटा, दुबई भेजने की थी तैयारी”

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23291
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?