Barabanki

Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki Breaking News: नवाबगंज तहसील के ग्राम भुहेरा में बिना मानचित्र/ले-आउट पास कराए बिना की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओ में मचा हड़कंप।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले में सरकारी ज़मीनो पर अवैध कब्जा और बिना मानचित्र/ले-आउट पास कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तहसील नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम भुहेरा की गाटा संख्या 6 व 7 रकबा 0.948 पर बिना मानचित्र/ले-आउट पास कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग और निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया है। इस कार्रवाई से जिले के भू-माफियाओ में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एच एम ग्रीन सिटी प्राइवेट लिमिटेड (HM Green City) के डायरेक्टर अबू बकर कमरूद्दीन उर्फ बाबा पठान पुत्र कमरूद्दीन खान और उसके पार्टनर हफीजउल्लाह द्वारा ग्राम भुहेरा व खसपरिया में बिना मानचित्र/ले-आउट पास कराए व ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बड़े पैमाने पर प्लाटिंग कराई जा रही थी। इस संबंध में ग्राम प्रधान दिलीप कुमार ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपते हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचेंगे CM योगी, ₹542 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात; पूजन-अर्चन के साथ जनसभा को भी करेंगे संबोधित

Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनंद तिवारी को जांच के निर्देश दिए। जांच में बिना मानचित्र/ले-आउट पास कराए प्लाटिंग किए जाने की पुष्टि होने के बाद एसडीएम स्तर से एच एम ग्रीन सिटी के संचालकों को नोटिस जारी कर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया गया था। हालांकि निर्धारित समय सीमा में कब्जा नहीं हटाया गया।

Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

इसके बाद बुधवार को उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनंद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी संगम कुमार की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक कार्रवाई की गई। बुलडोजर की मदद से एच एम ग्रीन सिटी द्वारा सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्ग पर कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शातिर जालसाज ने फर्जी फ़ोटो और जाली वोटर आईडी लगाकर दूसरे की जमीन का कर दिया एग्रीमेंट, उप निबंधक कार्यालय की भूमिका पर भी उठे सवाल 

 

पूर्व से ही विवादों में घिरी रही है HM ग्रीन सिटी

चर्चित भू-माफिया अबू बकर उर्फ बाबा पठान और उसके पार्टनर हफीजउल्लाह का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। दोनों पर ग्राम भुहेरा व खसपरिया में सरकारी ज़मीन के साथ-साथ क्षेत्र के किसानों की भूमि और सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने और विरोध करने वालों को अपने गुर्गों के माध्यम से डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं।

Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

पूर्व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के कार्यकाल में भी बाबा पठान के खिलाफ नगर कोतवाली बाराबंकी में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज किए कराए गए थे। पुलिस प्रशासन द्वारा इन्हें भू-माफिया घोषित करने और इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का अनुमोदन भी किया जा चुका है।

 

यह भी पढ़ें  Barabanki: स्टेज पर सेल्फी लेने को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे और कुर्सियां; कई लोग घायल
प्रशासन का सख्त संदेश

इस कार्रवाई के जरिए जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा और प्लाटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?