Barabanki

Barabanki News: ससुराल जाने के लिए निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी की गुहार पर तलाश में जुटी पुलिस

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki Breaking News: हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जासेपुर गांव से युवक अब्दुल हफीज 15 जनवरी से रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी सबा ने पुलिस को दी तहरीर, तलाश में जुटी पुलिस।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जासेपुर गांव से एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। युवक 15 जनवरी की शाम ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

लापता युवक की पत्नी सबा ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर अपने पति की सकुशल बरामदगी की मांग की है। सबा ने बताया कि वह उस समय अपने मायके सुबेहा थाना क्षेत्र के महतेली टोला, नगर पंचायत सुबेहा में रह रही थीं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में हाईटेंशन लाइन से झुलसे युवक की मौत के बाद हंगामा: आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, ग्राम प्रधान व जेई पर मुकदमा दर्ज

 

15 जनवरी को ससुराल के लिए निकला था युवक

सबा के अनुसार, 15 जनवरी की उनकी ननद केशर जहां ने फोन कर सूचना दी कि उनके पति अब्दुल हफीज अचानक लापता हो गए हैं और उनका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। सूचना मिलने के बाद सबा 20 जनवरी को अपने ससुराल ग्राम जासेपुर पहुंची।

ससुराल पहुंचने पर उन्होंने गांव के प्रधान के घर जाकर जानकारी ली, जहां उन्हें बताया गया कि अब्दुल हफीज 15 जनवरी की शाम करीब 5 बजे ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल

 

पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

इसके बाद पीड़िता में हैदरगढ़ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

परिजनों में चिंता, पुलिस पर टिकी उम्मीद

युवक के अचानक लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की जल्द से जल्द तलाश की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कार व सोने की चेन को लेकर नवविवाहिता का उत्पीड़न, पति समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?