Barabanki

Barabanki News: प्राचीन शिव मंदिर पर अवैध कब्जे का प्रयास, हिंदूवादी संगठनों में उबाल, कार्रवाई को मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki News Today: दुर्गापुरी वार्ड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षण और अवैध कब्जे के खिलाफ राष्ट्रीय जागरण मंच ने डीएम शशांक त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा, नगर पालिका से मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने की मांग।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

शहर के दुर्गापुरी वार्ड में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षण और अवैध कब्जे से मुक्ति की मांग को लेकर राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बुधवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय जागरण मंच के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में डीएम कार्यालय पहुंचा, जिसमें मंच के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि दुर्गापुरी वार्ड स्थित प्राचीन शिव मंदिर को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धीरे-धीरे पाटकर उसके अस्तित्व को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मंदिर परिसर की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की कोशिशें भी लगातार सामने आ रही है। जिससे मंदिर की गरिमा और ऐतिहासिक महत्व को खतरा उत्पन्न हो गया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के प्रशिक्षण के दौरान परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सीडीपीओ ने झाड़ा पल्ला

ज्ञापन में मांग की गई कि शिव मंदिर परिसर को तत्काल अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा उसके संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए मंदिर परिसर को नगर पालिका के अधीन सौंपा जाए। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि इस मामले में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करते हुए मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखा जाए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शहर में दिन दहाड़े लूट की वारदात, CBSE बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से लौट रही टीचर अज्ञात महिलाओं का बनी शिकार

Barabanki News: प्राचीन शिव मंदिर पर अवैध कब्जे के प्रयासों से हिंदूवादी संगठनों में उबाल, कार्रवाई को मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते मंदिर के संरक्षण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो मंदिर की भूमि और संरचना को गंभीर क्षति पहुंच सकती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, हिंदू जागरण मंच अवध प्रांत प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष देवराज त्रिपाठी, पूर्व सभासद सोनू यादव एवं अजय तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, रविन्द्र तिवारी, अधिवक्ता दिवाकर सिंह, नरेन्द्र पांडेय, अधिवक्ता अम्बरीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अधिवक्ता अनुराग शुक्ला, अरविन्द श्रीवास्तव, अधिवक्ता देवीलाल तथा प्रमोद कुमार सहित विभिन्न संगठनों के कई पदाधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: जंगल में मवेशी चराने गए बुजुर्ग का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?