Barabanki

Barabanki: शहर के प्रतिष्ठित टेंट और किराना व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के आजाद नगर मोहल्ले में प्रसिद्ध व्यवसायी संजय जायसवाल की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब टेंट और किराना व्यवसाय से जुड़े एक प्रतिष्ठित व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय जायसवाल (45 वर्ष) पुत्र राजेंद्र जायसवाल के रूप में हुई है।

 

फाइल फ़ोटो: मृतक संजय जायसवाल

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे घर के भीतर अचानक गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी। आवाज़ सुनते ही परिजन जब कमरे की और दौड़े तो संजय जायसवाल गंभीर अवस्था में मिले। उनके सिर से खून बह रहा था और पास में ही लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। परिजन उन्हें तत्काल लखनऊ रोड स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: नहर से बरामद हुआ घर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
Barabanki: शहर के प्रतिष्ठित टेंट और किराना व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
फोटो: विलाप करते परिजन
टेंट और किराना व्यवसाय के साथ बीसी का भी करते थे संचालन 

संजय जायसवाल शहर के जाने-माने व्यवसायी थे। वे जायसवाल टेंट हाउस और खुशी किराना स्टोर के नाम से बड़े स्तर पर कारोबार करते थे। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर बीसी (कमेटी) का भी संचालन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नवंबर माह में उनके पुत्र ऐश्वर्य जायसवाल का विवाह हुआ था, जिसके बाद से वे आर्थिक दबाव में चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आर्थिक कारणों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों का हर्ष फायरिंग और असलहों के साथ डांस करते वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर टिकी आम जनता की निगाहें
Barabanki: शहर के प्रतिष्ठित टेंट और किराना व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
फ़ोटो: घर के बाहर एकत्र स्थानीय लोग
घटना से पूरे इलाके में हड़कंप 

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।

Barabanki: शहर के प्रतिष्ठित टेंट और किराना व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
फोटो: मौके पर जांच करती पुलिस
मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पिता और चाचा गिरफ्तार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19415
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई