Barabanki

Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस, 10 यात्री घायल

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल, तेज रफ्तार और नशे की आशंका। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से!

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर देर रात भीषण हादसा हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय से करीब 200 मीटर पहले नारेपुरवा गांव के पास गोरखपुर से दिल्ली जा रही गोला बस सर्विस की तेज़ रफ़्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 2 युवतियों समेत कुल 10 यात्री घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कई एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां सभी का उपचार जारी है।

Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस, 10 यात्री घायल

तेज़ रफ़्तार और नशे की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोला बस सर्विस की बस संख्या BR 28 P 5533 रविवार की शाम लगभग 50 यात्रियों को लेकर गोरखपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक शुरू से ही तेज रफ़्तार में वाहन चला रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मासूम अंशू की मौत से भी नहीं चेता शिक्षा विभाग! सरकारी स्कूलों में झाड़ियों और गंदगी के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे

रात करीब 1 बजे बस नगर कोतवाली क्षेत्र में चौपला के पास एक ढाबे पर लगभग 30 से 40 मिनट तक रुकी। यात्रियों ने आशंका जताई कि इसी दौरान चालक ने शराब का सेवन किया। इसके कुछ देर बाद रात करीब 2 बजे नारेपुरवा गांव के पास चालक का बस से नियंत्रण हट गया और डबल डेकर बस हाईवे किनारे पलट गई।

Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस, 10 यात्री घायल

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

बस पलटते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम, नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह और सीओ सिटी संगम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और कई एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वही हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने हादसे में सुरक्षित बचे यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया और दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पुलिस को खुली चुनौती: थाने से चंद कदम दूर लाखों की चोरी, गल्ला व्यापारी के घर ग्रिल काटकर घुसे बदमाश

सीओ सिटी संगम कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की और इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ़्तार और नशे में ड्राइविंग माना जा रहा है।

Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस, 10 यात्री घायल

बस हादसे में घायल यात्रियों की सूची
  1. आमना पुत्री हसरत अली — गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन, नई दिल्ली
  2. विजया सिंह (24) पुत्री राकेश सिंह — शिवघर, सीतामढ़ी, बिहार
  3. अनुरुद्ध चौधरी (30) पुत्र स्व. सियाराम चौधरी — बड़ेवन मोहल्ला, बस्ती
  4. आमिर रज़ा (26) पुत्र हसन रज़ा — मुगलहा मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर
  5. तबरेज़ आलम (27) पुत्र जमील अहमद — सहजनवा, गोरखपुर
  6. शिवा जायसवाल (19) पुत्र मनोज जायसवाल — चौरी चौरा बाजार, गोरखपुर
  7. प्रदीप निषाद पुत्र राम सूरत — महराजगंज
  8. खेमचंद्र (33) पुत्र प्रकाश चंद्र — मंडी, हिमाचल प्रदेश
  9. मोहम्मद अनीस (43) पुत्र मोहम्मद हनीफ — जाकिर नगर, ओखला, नई दिल्ली
  10. मनोज कुमार (58) पुत्र स्व. विश्वनाथ निषाद — मंगल बाजार, पुरानी बस्ती, बस्ती
यह भी पढ़ें  Barabanki News: टीआरसी लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, SIR के प्रति लोगों को किया जागरूक
रिपोर्ट: मंसूफ अहमद
संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?