Barabanki

Barabanki News: टीआरसी लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, SIR के प्रति लोगों को किया जागरूक

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki Breaking News: सतरिख स्थित टीआरसी लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य मतदान के अधिकार, SIR प्रक्रिया और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

सतरिख स्थित टीआरसी लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर मतदाता जागरूकता को लेकर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कॉलेज के मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से निकाली गई।

रैली का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सभी वयस्क नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना, मतदान अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा मतदाता पहचान पत्र के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए नागरिकों को प्रेरित करना रहा।

यह भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में आधार आधारित बायोमैट्रिक हाजिरी के आदेश, लेकिन बाराबंकी के अधिकांश मदरसों में अब तक नहीं हुई व्यवस्था

Barabanki News: टीआरसी लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, SIR के प्रति लोगों को किया जागरूक

कॉलेज प्राचार्य ने दिखाई हरी झंडी

मतदाता जागरूकता रैली को टीआरसी लॉ कॉलेज परिसर से कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अश्विनी कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज से निकलकर सतरिख कोतवाली, सतरिख चौराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काजियाना मोहल्ला, दरगाह रोड, गढ़ी प्रथम एवं द्वितीय मोहल्ला होते हुए सतरिख बाजार पहुंची।

इसके बाद रैली कायस्थाना मोहल्ला का भ्रमण करते हुए पुनः कॉलेज परिसर में आकर संपन्न हुई।

 

गूंजे प्रेरणादायक नारे

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने आम जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कई प्रेरणादायक नारे लगाए, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • “मेरा वोट, मेरी पहचान”
  • “पहले मतदान, फिर जलपान”
  • “वोट डालो, देश बचाओ”
यह भी पढ़ें  Barabanki: छात्राओं ने राखी बांधी तो DM ने निभाया भाई का फर्ज! दिए उपहार, बोले- ‘आप पढ़ाई करो, बाकी चिंता मेरी’”

 

जैसे नारों से पूरे क्षेत्र में लोकतांत्रिक चेतना का संदेश दिया गया।

 

लोकतंत्र की रक्षा की ली शपथ

रैली के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं ने एकत्र होकर मतदाता जागरूकता एवं स्वस्थ लोकतंत्र की रक्षा हेतु शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम मे टीआरसी लॉ कॉलेज के विधि परास्नातक एवं विधि स्नातक विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कॉलेज प्रशासन ने इस आयोजन को लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में होटल के बाहर ख़ूनी बवाल: युवक पर लोहे की रॉड व डंडो से जानलेवा हमला, आरोपी के पिता ने खुद को ‘STF अधिकारी’ बताकर धमकाया
संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?