Barabanki

Barabanki News: 17 फरवरी को किसान-मजदूर स्वाभिमान महापंचायत, भाकियू जिलाध्यक्ष ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki Breaking News: भारतीय किसान यूनियन द्वारा 17 फरवरी को बाराबंकी के दादनपुर चौराहा फतेहपुर में किसान-मजदूर स्वाभिमान महापंचायत आयोजित होगी। भाकियू जिलाध्यक्ष ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा आगामी 17 फ़रवरी को जनपद बाराबंकी के दादनपुर चौराहा, तहसील फतेहपुर में आयोजित होने वाली किसान-मजदूर स्वाभिमान महापंचायत की तैयारियां तेज हो गई है। इसी क्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद ने महापंचायत के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद ने भाकियू के वरिष्ठ नेता एवं महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के साथ संघर्ष कर जनपद में संगठन को मजबूती देने वाले सरदार सरमैल सिंह गांधी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और महापंचायत की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें  लखनऊ में फ़र्ज़ी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 40 युवतियों समेत 119 गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना

 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई गई

इसी अवसर पर दादनपुर चौराहा, तहसील फतेहपुर में महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। उपस्थित लोगों ने नेताजी के देश की आज़ादी में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

महापंचायत की सफलता को लेकर हुई पहली बैठक

किसान-मजदूर स्वाभिमान महापंचायत को सफल बनाने के उद्देश्य से तहसील फतेहपुर और रामनगर से संबंधित पदाधिकारियो एवं जिला कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, किसानों-मज़दूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पल्हरी चौराहे से अगवा कर युवक की बेरहमी से पिटाई, मोबाइल तोड़ा; हाथ-पैर बांध कर बाग में छोड़ गए बदमाश

बैठक में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक उत्तम सिंह वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नौमीलाल पटेल, तहसील अध्यक्ष नवाबगंज शिवनारायण सिंह, फतेहपुर अमर सिंह, रामनगर अमर सिंह, फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष बाबादीन, सूरतगंज ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल वर्मा, रामनगर प्रभारी नरेन्द्र कुमार, देवा प्रभारी रईस अहमद, शाहिद अली, हेतराम, कौशल किशोर, संतोष शुक्ला, हरिश्चंद्र वर्मा, उत्तम वर्मा, रामशंकर, लवकुश सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें  Barabanki: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हज़ार का इनामियां बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22022
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई