Barabanki

Barabanki News: पड़ोसियों की पिटाई से बेहोश हुई 16 वर्षीय किशोरी ने 10 दिन बाद तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के डमौरा गांव में झाड़ू लगाने को लेकर हुई मारपीट में घायल 16 वर्षीय किशोरी निक्की वर्मा की लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। झाड़ू लगाने के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक किशोरी की जान ले ली। करीब दस दिन पहले हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय निक्की वर्मा की मंगलवार को लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

लखनऊ पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में शादी समारोह में नशे में धुत दबंगों का तांडव: युवती की शादी में लाठी-डंडों से बरपाया कहर, कई घायल; केस दर्ज 

झाड़ू लगाने के दौरान शुरू हुआ विवाद, किशोरी पर हमला

जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डमौरा के मजरा बबुरिहा निवासी सुनील कुमार की पुत्री निक्की वर्मा (16 वर्ष) अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उड़ते हुए कूड़े को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई।

परिजनों का आरोप है कि गांव के दरबारी लाल पुत्र छंगालाल, उनकी पत्नी सुदामा तथा द्रगपाल पुत्र छंगालाल ने निक्की के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान निक्की बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।

जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर, ICU में चल रहा था इलाज

घटना के बाद परिजन निक्की को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ रेफर कर दिया।

लखनऊ पहुंचने पर किशोरी को आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां पिछले कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सफदरगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बढ़ सकती हैं धाराएं

निक्की की मौत के बाद लखनऊ पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि किशोरी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण मारपीट से जुड़ा पाया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

गांव में शोक, परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

निक्की की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आरोप लगाया है कि मामूली विवाद में की गई मारपीट ने उनकी बेटी की जान ले ली। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Lucknow News: कोर्ट परिसर में वादकारी से मारपीट पर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक एक्शन, चार वकीलों के प्रवेश पर रोक; कहा- "काली भेड़ों की पहचान कर कार्रवाई समय की मांग"

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22108
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई