Barabanki

Barabanki News: मिशन पहचान परीक्षा के पुरस्कार वितरण में डीएम शशांक त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

SHARE:

Barabanki

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

“जीवन में जब कभी समस्या आए, तब अपने अंतर्मन की प्रेरणा और आवाज़ को सुनना चाहिए। एक-एक क्षण का सदुपयोग सबसे आवश्यक है। जब किसी विद्यार्थी को उसके जीवन लक्ष्य के सिवा बाकी सब कुछ व्यर्थ लगने लगे, तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।”

यह प्रेरणादायक संदेश जिलाधिकारी शशांक ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), बाराबंकी में आयोजित जनपद स्तरीय मिशन पहचान परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए दिया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न कोनों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से डीएम ने सीधा संवाद किया, उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

 

कड़ी निगरानी में संपन्न हुई जनपद स्तरीय परीक्षा

जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में शनिवार को तहसील स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 6 से 12 तक के कुल 132 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: वनकोट गांव में दर्दनाक हादसा - घर के सामने खेल रहे 10 वर्षीय बालक पर चढ़ा ट्रैक्टर, इलाज के दौरान मौत; परिवार में कोहराम

प्रतिभागियों ने प्रातः 9 से 10 बजे के मध्य पंजीकरण कराया। पंजीकरण के साथ ही विद्यार्थियों को राइटिंग पैड, पेन, पानी की बोतल एवं बिस्किट पैक उपलब्ध कराया गया।

सीसीटीवी निगरानी, कोडयुक्त अनुक्रमांक और प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक प्रश्नों की जनपद स्तरीय मिशन पहचान परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।

 

“बहाने छोड़ परिश्रम को अपनाएं” – डीआईओएस

पुरस्कार वितरण समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में बहाने तो बहुत मिलेंगे, लेकिन यह हम पर निर्भर करता है कि हम उन बहानों के साथ पीछे रहे या परिश्रम के साथ आगे बढ़ें।

Barabanki News: मिशन पहचान परीक्षा के पुरस्कार वितरण में डीएम शशांक त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

जनपद टॉपर्स को साइकिल, मेडल और प्रशस्ति पत्र

मिशन पहचान जनपद स्तरीय परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी एवं सहायक निदेशक समग्र शिक्षा मनोज कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर मारपीट, 14 लोग घायल, एक की हालत नाजुक

इसी क्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बैग, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

 

मिशन 2026 के तहत मिलेगी विशेष मेंटरशिप

जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी ने मिशन पहचान की जानकारी देते हुए बताया कि मिशन 2026 के अंतर्गत इन मेधावी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में स्थान दिलाने के उद्देश्य से विशेष मेंटरशिप दी जा रही है।

इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा निरंतर मार्गदर्शन कर विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।

 

कार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन नेशनल इंटर कॉलेज, फतेहपुर के प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया।

इस अवसर मिल वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष मौर्य, जीआईसी बेलहरा के प्रधानाचार्य डी.पी. तिवारी, डॉ. इसरार अहमद, भानु प्रताप सिंह, अरविंद कुमार सिंह, श्रीमती पूनम कनौजिया, राकेश ठाकुर सहित अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अवैध पेड़ कटान की शिकायत पर वन माफियाओं ने युवक को पीटा, जान से मारने दी धमकी; वीडियो साक्ष्य के बावजूद कार्रवाई शून्य...Video

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2589
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई