Barabanki

बाराबंकी में पुलिस को खुली चुनौती: थाने से चंद कदम दूर लाखों की चोरी, गल्ला व्यापारी के घर ग्रिल काटकर घुसे बदमाश

SHARE:

बाराबंकी के मसौली थाने से कुछ ही दूरी पर चोरी की बड़ी वारदात।

गल्ला व्यापारी के घर चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर लाखों रुपये के जेवरात और करीब ढाई लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 03 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। थाना मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बड़ागांव क्रॉसिंग के निकट एक गल्ला व्यापारी के घर में घुसे अज्ञात चोर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और करीब ढाई लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी बुधवार भोर में उस समय हुई जब परिवार के लोग जागे और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

खिड़की की ग्रिल काटकर घर में दाखिल हुए चोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मसौली कस्बा निवासी गल्ला व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन पुत्र आनंद कुमार जैन लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बड़ागांव क्रॉसिंग के पास अपने परिवार के साथ रहते हैं। मकान परिसर में ही उनका व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाड़ा भी संचालित होता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शातिर जालसाज ने फर्जी फ़ोटो और जाली वोटर आईडी लगाकर दूसरे की जमीन का कर दिया एग्रीमेंट, उप निबंधक कार्यालय की भूमिका पर भी उठे सवाल 

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान के पिछले हिस्से में पहुंचे और खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल काटकर घर के अंदर प्रवेश कर गए।

चोरों ने घर के कमरों की तलाशी लेने के बाद वहां रखी दो अटैचियां अपने कब्जे में ले लीं और उनमें रखी नकदी एवं आभूषण समेटकर फरार हो गए।

नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गई संपत्ति में लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये नकद के अलावा बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं।

चोरी हुए सामान में सोने का हार, चार चूड़ियां, अंगूठियां, बाली, टॉप्स, मांगटीका, नथ, सोने की चेन, चांदी की पायल, बिछिया तथा अन्य कीमती आभूषण शामिल बताए जा रहे हैं। कुल नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कांशीराम जयंती पर बाराबंकी में गरजे चंद्रशेखर आजाद, बोले – बीजेपी छोड़ किसी भी दल से गठबंधन को तैयार

सुबह जानकारी होने पर मचा हड़कंप

बुधवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। कमरों की तलाशी लेने पर अटैचियां और उनमें रखा नकद व जेवरात गायब मिले। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है।

रखवाली करने वाला व्यक्ति भी जांच के दायरे में

पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान और परिसर की निगरानी के लिए रमेश ठाकुर नामक व्यक्ति प्रतिदिन वहां मौजूद रहता था। ऐसे में चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर चोरी हुई है वह मसौली थाना से बेहद नजदीक है। इसके अलावा मकान लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित है, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे स्थान पर चोरों द्वारा आराम से ग्रिल काटकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें  भारत की पहली डिजिटल जनगणना का बाराबंकी में आगाज़: फतेहपुर तहसील में शुरू हुई स्वगणना, कर्मचारियों ने मौके पर डाउनलोड किया HLO ऐप

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

इलाज के नाम पर बाराबंकी के NLPD हॉस्पिटल की खौफनाक लापरवाही: 22 वर्षीय युवती की तड़प-तड़प कर मौत, परिजन बोले – “बेटी चलकर गई थी, लाश बनकर लौटी”

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

6824
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई