Barabanki

Barabanki: किराना गोदाम में लगी भीषण आग, हज़ारों रुपए कीमत का सामान जलकर राख; बड़ा हादसा टला

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के त्रिलोकपुर कस्बे में किराना दुकान के गोदाम में भीषण आग गई। आग में हज़ारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जनपद बाराबंकी के त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किराना दुकान के पीछे बने गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में गोदाम में रखा हज़ारों रुपए का किराना सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास की दुकानो तक फैलने से बच गई, और एक बड़ा बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सिरौलीगौसपुर और सूरतगंज में प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, दिलीप तिवारी व अरविंद प्रताप सिंह बने अध्यक्ष

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। किराना दुकानदार सोनू नाग अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी अचानक दुकान के पीछे स्थित गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। वो कुछ समझ पाते कि, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा सामान आग की चपेट में आ गया।

 

घटना से इलाक़े में मचा हड़कंप 

आग लगते ही इलाके में हड़कप मच गया। धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता और कड़ी मशक्कत के चलते आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बेखौफ चोरों का आतंक! एक ही रात में दो थाना क्षेत्रों में धावा, नकदी-जेवर के साथ मेंथा ऑयल तक ले उड़े

 

बड़ा हादसा टला 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास की दुकानो और रिहायशी मकानों तक फैल सकती थी। हालांकि इस घटना में दुकानदार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: फर्जी आरटीओ बनकर दिनदहाड़े ठगी! उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो सवार जालसाजों ने जेसीबी मालिक से वसूले ₹20,000; कार्रवाई के बदले पीड़ित पर सुलह का दबाव बनाने में जुटी पुलिस

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: वनकोट गांव में दर्दनाक हादसा - घर के सामने खेल रहे 10 वर्षीय बालक पर चढ़ा ट्रैक्टर, इलाज के दौरान मौत; परिवार में कोहराम
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?