Barabanki

Barabanki: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख़्त हुए डीम शशांक त्रिपाठी, कई अधिकारियों का रोका वेतन, मची खलबली

SHARE:

बाराबंकी में डीएम शशांक त्रिपाठी ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर सख़्त रुख अपनाया। कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

यह भी पढ़ें  Lucknow: प्रदेश को ग्लोबल सर्विस हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में योगी सरकार का बड़ा कदम, जीसीसी नीति-2024 की एसओपी-2025 को योगी कैबिनेट की हरी झंडी।

इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी रामनगर सुश्री गुंजिता अग्रवाल सहित जनपद के सभी उप जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Barabanki: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख़्त हुए डीम शशांक त्रिपाठी, कई अधिकारियों का रोका वेतन, मची खलबली

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत में आवेदक से शत-प्रतिशत संपर्क सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक निस्तारण नहीं बल्कि तथ्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतोषजनक कार्यवाही अनिवार्य है।

Barabanki: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख़्त हुए डीम शशांक त्रिपाठी, कई अधिकारियों का रोका वेतन, मची खलबली

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण में स्पष्ट, तथ्यपरक आख्या, स्थल निरीक्षण रिपोर्ट और स्थल मेमो अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड किए जाएं ताकि शिकायतकर्ता को पूरी जानकारी और संतुष्टि मिल सके। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि आईजीआरएस निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओ में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे क्रूर अत्याचारों के विरोध में फूंका बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का पुतला

कई अधिकारियों पर गिरी गाज

समीक्षा के दौरान बिना पूर्व सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने तथा आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी, एआरएम रोडवेज, डिप्टी आरएमओ एवं सहायक आयुक्त जीएसटी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन से अधिक बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन, मचा हड़कंप

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2596
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई