Barabanki

Barabanki News: इंटरलॉकिंग फैक्ट्री से मोटर चोरी का खुलासा, टिकैतनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा; तमंचा और चोरी का सामान बरामद

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के टिकैतनगर थाना पुलिस ने इंटरलॉकिंग फैक्ट्री से मोटर चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

चोरी की मोटर, जग, ₹710 नकद, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, एक कबाड़ी भी गिरफ्तार।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 31 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टिकैतनगर थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटर, जग, नकदी और अवैध तमंचा बरामद किया है। मामले में एक कबाड़ी की भूमिका भी सामने आई है, जिसने चोरी का सामान खरीदकर उसका कुछ हिस्सा स्क्रैप में गलवा दिया था।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

गैस एजेंसी मोड़ के पास पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी

थाना टिकैतनगर पुलिस टीम ने 31 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर मु0अ0सं0-202/2026 से संबंधित तीन आरोपियों को गैस एजेंसी मोड़, ग्राम रानीमऊ तराई के पास से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: टीआरसी लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, SIR के प्रति लोगों को किया जागरूक

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

  • विजय कुमार पुत्र शिवनाथ, निवासी ग्राम सेमरी, थाना दरियाबाद (हाल पता रानीमऊ तराई, थाना टिकैतनगर)
  • निर्मल पुत्र रामदीन, निवासी ग्राम रानीमऊ, थाना टिकैतनगर
  • महमूद (कबाड़ी) पुत्र स्व. करमरसूल, निवासी करमनगर चौराहा, थाना टिकैतनगर

इंटरलॉकिंग फैक्ट्री से चोरी की थी मोटर, जग और नकदी

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि 29 जुलाई 2026 को विजय कुमार और निर्मल ने थाना टिकैतनगर क्षेत्र के रानीपुर तराई स्थित इंटरलॉकिंग ईंट फैक्ट्री से दो मोटर, दो जग और नकदी चोरी की थी।

चोरी के बाद दोनों आरोपियों ने यह सामान महमूद (कबाड़ी) को बेच दिया। पुलिस के अनुसार चोरी की गई दो मोटरों और दो जगों में से एक मोटर और एक जग को स्क्रैप में गलाया जा चुका था, जबकि शेष सामान पुलिस ने बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट समेत 6 मांगो को लेकर जिला बार ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

अवैध तमंचा भी मिला, आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ अलग मुकदमा

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी विजय कुमार के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया।

अवैध हथियार मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-203/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अलग मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद

टिकैतनगर पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से बरामद सामान में शामिल हैं—

  • चोरी की एक मोटर
  • एक जग
  • ₹710 नकद
  • एक देशी तमंचा (.315 बोर)
  • एक जिंदा कारतूस (.315 बोर)

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना टिकैतनगर पुलिस की टीम शामिल रही, जिसमें—

  • थाना प्रभारी मनोज कुमार
  • उपनिरीक्षक जयचन्द्र सिंह
  • हेड कांस्टेबल अनिल कुमार
  • कांस्टेबल हृदेश चौरसिया
  • आरक्षी भानुप्रताप सिंह

ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चोरी और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

बाराबंकी पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी, अवैध हथियार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के प्रशिक्षण के दौरान परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सीडीपीओ ने झाड़ा पल्ला

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद 

Barabanki News: लखनऊ पब्लिक स्कूल के ठेंगे पर BEO के आदेश! RTE में चयनित बच्चों को नहीं दे रहा दाखिला, कहा- “जो करना है कर लो”

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22920
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?