Barabanki

बाराबंकी में बेखौफ चोरों का आतंक! एक ही रात में दो थाना क्षेत्रों में धावा, नकदी-जेवर के साथ मेंथा ऑयल तक ले उड़े

SHARE:

बाराबंकी के फतेहपुर सर्किल में एक ही रात दो बड़ी चोरी की वारदातें हुईं।

घुंघटेर और बड्डूपुर थाना क्षेत्रों में चोर नकदी, सऊदी रियाल, जेवरात और 10 लीटर मेंथा ऑयल तक चुरा ले गए।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर सर्किल में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस की सक्रियता के दावों के बीच एक ही रात में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की बड़ी वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घुंघटेर और बड्डूपुर थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दोनों मामलों में चोरों ने घरों में नकब लगाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

घुंघटेर में दीवार काटकर घर में घुसे चोर, सऊदी रियाल और नकदी भी ले गए

घटना घुंघटेर थाना क्षेत्र के कस्बा की है, जहां निवासी नादिर ने बताया कि उनका बेटा सऊदी अरब में नौकरी करता है। बुधवार रात पूरा परिवार रोज की तरह खाना खाने के बाद घर के आंगन में सो रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गांव के बाहर बदहवास हालत में मिली पेट्रोल पंप पर काम करने वाली युवती, सहकर्मी युवक पर अपहरण और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने मकान की दीवार में नकब लगाकर घर में प्रवेश किया। चोरों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और आराम से अलमारी एवं बक्सों के ताले तोड़ डाले।

पीड़ित के अनुसार चोर 30 हजार रुपये नकद, 1500 सऊदी रियाल और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

घुंघटेर थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्या ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड्डूपुर में दीवार के लगे ईंटे हटाकर घुसे चोर, जेवरात के साथ 10 लीटर मेंथा ऑयल भी ले गए

दूसरी वारदात बड्डूपुर थाना क्षेत्र के गुलराही गांव में हुई, जहां चोरों ने बेहद शातिराना अंदाज में घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

गांव निवासी अजय कुमार अपने परिवार के साथ रात में छत पर सो रहे थे। मकान के पीछे लगे गेट पर दरवाजे की जगह ईंटें लगी थीं। चोरों ने उन्हीं ईंटों को हटाकर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी तथा बक्सों के ताले तोड़ दिए।

यह भी पढ़ें  भारत की पहली डिजिटल जनगणना का बाराबंकी में आगाज़: फतेहपुर तहसील में शुरू हुई स्वगणना, कर्मचारियों ने मौके पर डाउनलोड किया HLO ऐप

चोर घर से कीमती जेवरात, कपड़े और 10 लीटर मेंथा ऑयल भी उठा ले गए। पूरी घटना के दौरान परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी।

सुबह नीचे आने पर सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल बड्डूपुर थाने में तहरीर दी।

बड्डूपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

एक ही रात में दो बड़ी चोरियों से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

फतेहपुर सर्किल में एक ही रात में दो बड़ी चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है।

ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: समावेशी शिक्षा की मिसाल बना जनपद का यह विद्यालय, इशारों की भाषा में मिल रही है शिक्षा; संवर रहा मूक-बधिर बच्चों का भविष्य 

पुलिस का दावा- जल्द होगा खुलासा

दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थलों से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

बाराबंकी में कई गुना मुनाफे का लालच देकर सपा नेता से 70.28 लाख की ठगी, ट्रेडिंग ऐप पर दिखाया करोड़ों का सपना; रकम मांगते ही खुला खेल

 

 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22576
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई