Barabanki

बाराबंकी में ललिता किन्नर को अपनी ही शिष्या ने दिया धोखा! अलमारी तोड़ 5 लाख नकद, डेढ़ किलो चांदी और सोना लेकर फरार, FIR दर्ज

SHARE:

बाराबंकी के रामनगर में किन्नर ने अपनी ही शिष्या पर अलमारी का ताला तोड़कर 5 लाख रुपये नकद, डेढ़ किलो चांदी और पांच तोला सोना चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया।

शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किन्नर ने अपनी ही शिष्या पर घर की अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी, सोना और चांदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

छह महीने से गुरु के घर रह रही थी शिष्या, मौका मिलते ही साफ कर दी तिजोरी!

रामनगर थाना क्षेत्र के महादेवा-लैन रोड स्थित अपने आवास पर रहने वाली ललिता किन्नर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी शिष्या गोलू उर्फ बिछी, निवासी सोहरामऊ, जनपद उन्नाव, पिछले करीब छह महीने से उनके साथ रह रही थी। शिकायत के मुताबिक, घर की देखभाल और घरेलू काम उसी के जिम्मे था।

यह भी पढ़ें  शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, टीईटी, पुरानी पेंशन और स्थानांतरण समेत कई मुद्दे उठाए

ललिता का आरोप है कि 8 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपनी गुरु कमलेश के साथ कड़ाका बाजार खरीदारी के लिए गई थीं। उस समय घर पर केवल उनकी शिष्या गोलू मौजूद थी।

करीब साढ़े आठ बजे रात जब वह वापस लौटीं तो घर का नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए। शिष्या घर से गायब थी और अलमारी का ताला टूटा हुआ था।

पांच लाख नकद, डेढ़ किलो चांदी और पांच तोला सोना गायब

पीड़िता के अनुसार, अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद, डेढ़ किलो चांदी तथा पांच तोला सोने के आभूषण गायब थे। चोरी का पता चलते ही उन्होंने तत्काल अपनी शिष्या गोलू को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

ललिता किन्नर का कहना है कि जिस व्यक्ति को उन्होंने परिवार की तरह अपने साथ रखा, उसी ने विश्वास तोड़ते हुए पूरी जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: भाकियू नेता पर जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप, कार्रवाई न होने से दहशत में पीड़िता, सीएम योगी से मांगा इंसाफ

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, शिष्या की तलाश शुरू

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी शिष्या की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मोबाइल कॉल डिटेल सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

कस्बे में चर्चा- चोरी गई रकम पांच लाख से भी ज्यादा!

घटना के बाद पूरे रामनगर कस्बे में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि चोरी गई नकदी पांच लाख रुपये से कहीं अधिक हो सकती है, हालांकि पुलिस फिलहाल पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर ही जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि चोरी गए सामान या रकम से संबंधित कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसे भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।

भरोसे का रिश्ता टूटा, अब पुलिस के सामने आरोपी तक पहुंचने की चुनौती

जिस शिष्या को गुरु ने अपने घर में आश्रय दिया, उसी पर चोरी का आरोप लगने से किन्नर समाज में भी इस घटना की चर्चा है। अब पुलिस के सामने आरोपी तक पहुंचने और चोरी गए लाखों रुपये के माल की बरामदगी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में आधी रात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: प्रमुख चौराहों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की हुई जांच, मचा हड़कंप

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

बाराबंकी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 17 लाख रुपये के 85 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए; 7 माह में 1.56 करोड़ के 785 फोन रिकवर

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22576
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई