Barabanki

बाराबंकी में बहन की शादी से पहले भाई की संदिग्ध मौत: पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; घटना से इलाक़े में सनसनी

SHARE:

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में बहन की शादी से चार दिन पहले 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला।

संदिग्ध हालात में हुई मौत से गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 अप्रैल 2026

बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मदरहा मजरे डूडी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस घर में चार दिन बाद बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। 22 वर्षीय शिवम वर्मा का शव गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

शौच के लिए निकला था युवक, सुबह मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा रविवार देर शाम घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक बाग में उसका शव बेल्ट के सहारे पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में डकैती का सनसनीखेज खुलासा: पुलिस मुठभेड़ के बाद “रोहित जाट गैंग” के 5 बदमाश गिरफ्तार, 2 के लगी गोली; ₹4.64 लाख नकद व जेवरात बरामद

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

सूचना मिलते ही सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार का आरोप—हत्या कर शव को लटकाया गया

मृतक की मां नीलम देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। उनका कहना है कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 41 दिन बाद घर लौटे शिक्षक के उड़े होश, किराए के मकान से ₹7 लाख की नकदी और ₹25 लाख के जेवर चोरी; चोरों ने बेटी का गुल्लक तक नहीं छोड़ा

बहन की शादी की तैयारियां थमीं, घर में पसरा सन्नाटा

घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। जिस घर में शादी की तैयारियों की रौनक थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। बहन, जो अपने भाई के हाथों से शादी की तैयारियां पूरी करने का सपना देख रही थी, अब गहरे सदमे में है।

आत्महत्या या हत्या? उठ रहे कई सवाल

इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या यह आत्महत्या है या फिर सुनियोजित हत्या? फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बुलेट की टक्कर से घायल महिला की मौत, आरोपी पर कार्रवाई न होने से भड़के परिजन; हाईवे पर प्रदर्शन का किया प्रयास

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22837
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई