Barabanki

Barabanki News: ‘तुम्हारी लाश किसी को नहीं मिलेगी’—किसान नेता पर पत्नी से अवैध संबंध और धमकी का आरोप, पीड़ित युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी में युवक ने किसान नेता पर पत्नी से कथित प्रेम संबंध और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

नगर कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 26 सितंबर 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक युवक ने एक किसान नेता पर अपनी पत्नी के साथ कथित प्रेम संबंध होने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि पत्नी और उसके कथित प्रेमी की ओर से उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं और उस पर पारिवारिक न्यायालय में चल रहा तलाक का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित काशीराम कॉलोनी का बताया गया है। पीड़ित युवक ने नगर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पत्नी के प्रेम संबंध का आरोप, तलाक का मुकदमा भी बताया

पुलिस को दी गई तहरीर में काशीराम कॉलोनी, आवास विकास निवासी सोनू रस्तोगी पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ रस्तोगी ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी प्रीती रस्तोगी का पीरबटावन निवासी सेट्टी चौधरी के साथ कथित प्रेम प्रसंग चल रहा है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में SDM ने नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण: छात्रों के साथ किया भोजन; जल संकट पर लिया त्वरित संज्ञान

शिकायतकर्ता के मुताबिक, पत्नी के कथित व्यवहार से परेशान होकर उसने पारिवारिक न्यायालय में तलाक का मुकदमा दाखिल किया है। सोनू का आरोप है कि उसके द्वारा तलाक का मुकदमा दाखिल किए जाने की जानकारी होने के बाद पत्नी और उसके कथित प्रेमी की ओर से उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

युवक का आरोप है कि उसे धमकी दी जा रही है कि यदि उसने मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

Also Read: Barabanki: एक लाख की रंगदारी मांगने वाले यूट्यूबर पर संगीन धाराओं में FIR, पत्रकार को अपमानित करने का भी आरोप; मुकदमा दर्ज होते ही हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

सब्जी देने के बहाने घर आने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को सेट्टी चौधरी कथित तौर पर सब्जी देने के बहाने सोनू के घर आया था। सोनू का कहना है कि उसने सेट्टी से स्पष्ट रूप से कहा कि वह अब उसके घर न आए।

आरोप है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और कथित रूप से गाली-गलौज शुरू हो गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उसने गाली देने से मना किया तो मामला विवाद की स्थिति तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: चोट थी दुर्घटना की, बना दिया जानलेवा हमले का केस, फर्जी मेडिकल के आधार पर तीन को भेजा जेल; पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप

सोनू ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि इसी दौरान सेट्टी चौधरी ने खुद को किसान यूनियन का बड़ा नेता बताते हुए उसे धमकाया और कथित तौर पर कहा कि उसे वहां से गायब करवा दिया जाएगा तथा उसकी लाश भी नहीं मिलेगी।

सास-ससुर को फोन कर बताई पूरी बात

शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना के बाद उसने अपनी सास शियावती और ससुर ओम प्रकाश को फोन किया और उन्हें पत्नी तथा सेट्टी चौधरी के कथित प्रेम संबंध के बारे में जानकारी दी।

सोनू का आरोप है कि इस पर उसके सास-ससुर की ओर से भी उसे धमकी दी गई और कहा गया कि उनकी बेटी ऐसा ही करेगी, यदि तुम विरोध करोगे तो तुम्हारे लिए ठीक नहीं होगा।

Also Read: Barabanki: कोतवाली के अंदर दो सिपाहियों में जमकर मारपीट, 3 हफ्ते तक मामला दबाएं रहे SHO; वीडियो वायरल होने पर एसपी ने किया लाइन हाजिर

युवक ने जान के ख़तरे की जताई आशंका 

सोनू रस्तोगी ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि इन घटनाओं के बाद वह काफी डरा हुआ है। उसे आशंका है कि आरोपी पक्ष की ओर से उसकी जान को खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: श्री राम चरित्र प्रकाशक समिति की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न, कार्ययोजना पर हुई चर्चा

युवक ने नगर कोतवाली पुलिस से अपनी और अपनी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग

शिकायतकर्ता ने नगर कोतवाली, बाराबंकी में लिखित तहरीर देकर पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान अली 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22940
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई