Barabanki

Barabanki: स्टेज पर सेल्फी लेने को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे और कुर्सियां; कई लोग घायल

SHARE:

Barabanki: रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे में जयमाला स्टेज पर सेल्फी लेने को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट हो गई।

दोनों पक्षों में जमकर चली लाठी-डंडे और कुर्सियां; कई लोग घायल

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझौता कराया और बाद में दुल्हन की विदाई शांतिपूर्वक कराई गई। जानिए पूरा मामला।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 21 फरवरी 2026

जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर कस्बे में शुक्रवार रात एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब जयमाला के समय सेल्फी लेने को लेकर वर और वधू के बीच कहासुनी दोनों पक्षों के बीच मारपीट में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद विवाह की शेष रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई कराई गई।

 

धूमधाम से पहुंची बारात, जयमाला के दौरान बिगड़ा माहौल

जानकारी के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा गणेशपुर निवासी शत्रोहन की पुत्री का विवाह बहराइच जनपद निवासी युवक से तय हुआ था। शुक्रवार शाम बारात धूमधाम से गणेशपुर पहुंची और द्वारपूजा की रस्म संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: प्रशासनिक टीम के जाते ही दबंगों का हमला, पिता-पुत्र लहूलुहान

इसके बाद दूल्हा-दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे। इसी दौरान दुल्हन की सहेली स्टेज के पास आकर सेल्फी लेने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस बात पर दूल्हा अचानक नाराज हो गया और सेल्फी लेने से मना करने लगा। दुल्हन ने जब इसका विरोध जताया तो नशे में धुत दूल्हे ने उसे भी धकेल दिया।

अभद्रता के आरोप के बाद मारपीट, कई लोग घायल

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुल्हन के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की बात सामने आते ही समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। समझाने पहुंचे दुल्हन के पिता को भी कथित तौर पर धक्का देने और लात मारने का आरोप दूल्हे पर लगा।

Barabanki: स्टेज पर सेल्फी लेने को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे और कुर्सियां; कई लोग घायल

देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट में तब्दील हो गया। लाठी-डंडों और कुर्सियों से हुई झड़प में कई लोग चोटिल हो गए तथा कई कुर्सियां टूट गईं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सरकारी भूमि पर लगे आम के हरे-भरे पेड़ो की अवैध कटान, शिकायत के बावजूद कार्रवाई शून्य, अब डीएम और डीएफओ से कार्रवाई की मांग
शादी समारोह में मचा हड़कंप

हंगामे के दौरान महिलाओं और बच्चों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए शादी समारोह पूरी तरह बाधित हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने संभाली स्थिति, समझौते के बाद हुई विदाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। काफी देर तक चली पंचायत और आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

इसके बाद विवाह की शेष रस्में पूरी कराई गई और दुल्हन की विदाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि फ़िलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी घटना

जयमाला मंच पर सेल्फी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी जैसे शुभ अवसर पर हुए इस घटनाक्रम ने लोगों को हैरान कर दिया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण, नए केंद्र भवनों का लोकार्पण

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23043
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई