Barabanki

बाराबंकी में दलित परिवार पर दबंगों का खूनी हमला: प्लॉट विवाद में महिला समेत पूरे परिवार को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीटा, कई गंभीर घायल

SHARE:

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट विवाद को लेकर दलित परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला।

कई लोग गंभीर घायल, पुलिस से एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 01 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दलित परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्लॉट पर कब्जे के विवाद में दबंगों ने महिला समेत पूरे परिवार पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना देने के बावजूद न तो समय पर पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एंबुलेंस, जिससे उन्हें घायलों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाना पड़ा। मामले में नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

तहसील कर्मचारी बनकर पहुंचे लोग, प्लॉट के पिलर तोड़ने का आरोप

नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरसानिया निवासी मनीष गौतम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 1 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे गांव के ही बंशीलाल पुत्र नन्हे अपने 5-6 साथियों के साथ उसके प्लॉट पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग स्वयं को तहसील कर्मचारी बता रहे थे और प्लॉट की नाप-जोख करने के बाद वहां लगे पिलरों को तोड़कर हटाने लगे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 'आशिक मिजाज़' दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर, महिला के साथ करता था 'गंदी' हरकते; पति को देता था डकैती में फंसाने की धमकी...Video

जब इसकी जानकारी मनीष की मां राजरानी को हुई तो वह मौके पर पहुंचीं और विरोध किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया।

विरोध करने पर महिला समेत पूरे परिवार पर हमला

पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर राजकुमारी पत्नी बंशीलाल, जयसिंह, अमरसिंह, मानसिंह, शीतल, अजेन्द्र प्रताप सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में सबसे पहले मनीष की मां राजरानी के सिर पर वार किया गया, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मां की चीख-पुकार सुनकर जब पिता रामदुलारे, बहन सुधा, भाई आर्यन, साजन पुत्र पंकज तथा बहन का बेटा उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन सभी को भी बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सभी लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

छत पर चढ़कर ईंट-पत्थरों से किया हमला, घर में घुसकर जान से मारने की कोशिश

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर सभी की जान बचाई। इसके बाद जब घायल परिवार अपने घर की ओर जाने लगा तो आरोपी अपने मकानों की छतों पर चढ़ गए और वहां से ईंट-गुम्मों की बारिश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी को मिला IITian डीएम: IAS ईशान प्रताप सिंह संभालेंगे कमान, शशांक त्रिपाठी अयोध्या ट्रांसफर

पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान बंशीलाल के पुत्र धारदार हथियार बांका लेकर उनके घर में घुस गए और जान से मारने का प्रयास किया। हालांकि मोहल्ले के लोगों के विरोध के कारण आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।

पुलिस और एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने का आरोप

मनीष गौतम का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 और 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई थी, लेकिन काफी देर तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एंबुलेंस।

स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर सभी घायलों को पहले हिंद हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस से एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बंशीलाल और अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, घर में घुसकर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने तथा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के नंदना कलां में दबंगों का तांडव: विधवा महिला और बुजुर्ग सास को लाठी-डंडों से पीटा, बचाने दौड़े पुत्रों को भी किया लहूलुहान; केस दर्ज

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान अली 

बाराबंकी में आधार वेरिफिकेशन सिस्टम भी फेल! फर्जी आधार और फोटो से किसान की 13 बीघा जमीन का बैनामा, SDM ने दिए जांच के आदेश

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

14112
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई