Barabanki

बाराबंकी अग्निकांड: राख हुए आशियानों के बीच पहुंचे DM ईशान प्रताप सिंह, पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता

SHARE:

बाराबंकी के सिरौली गौसपुर क्षेत्र के शेखपुर टुटुरु गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद डीएम ईशान प्रताप सिंह ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

प्रशासन ने 6 परिवारों को आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम शेखपुर टुटुरु में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह मंगलवार को प्रभावित गांव पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि 11 मई 2026 को गांव में अचानक लगी आग ने कई परिवारों की गृहस्थी को चंद घंटों में राख में बदल दिया था। घटना में छह परिवारों के घर और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बैंक मित्र पर ₹35 हजार हड़पने का आरोप: KCC ऋण जमा कराने के नाम पर किसान से ठगी, पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

आग में उजड़ गई छह परिवारों की गृहस्थी

अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि तो नहीं हुई, लेकिन छह परिवारों की वर्षों की मेहनत और गृहस्थी पूरी तरह प्रभावित हो गई। पीड़ित परिवारों के घरों में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान और जरूरी वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गईं।

घटना के बाद गांव में मातम और बेबसी का माहौल देखने को मिला। प्रशासन ने तत्काल राहत पहुंचाते हुए प्रभावित परिवारों को आवश्यक मूलभूत सामग्री उपलब्ध कराई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अफवाहों के चलते पेट्रोल-डीजल की बिक्री में ढाई गुना उछाल, कई पंप हुए ड्राई; डीएम ने समीक्षा बैठक कर पर्याप्त स्टॉक होने का किया दावा

प्रत्येक परिवार को 13-13 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा सभी प्रभावित परिवारों को अहैतुक सहायता के रूप में 13-13 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। इसके साथ ही राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।

डीएम ने उपजिलाधिकारी सिरौली गौसपुर को निर्देशित किया कि पात्रता के आधार पर प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराया जाए, जिससे उन्हें स्थायी राहत मिल सके।

प्रशासन ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

यह भी पढ़ें  PM मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी से बाराबंकी में सियासी बवाल: सड़कों पर उतरे भाजपाई, ‘माफी या बर्खास्तगी’ की उठी मांग

इस दौरान तहसीलदार सिरौली गौसपुर सहित राजस्व विभाग और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

18147
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई