Barabanki

बाराबंकी में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रधानमंत्री मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर जताई खुशी

SHARE:

बाराबंकी में भाजपा जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर बधाई दी गई।

संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी अभियानों की रणनीति पर चर्चा हुई।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 जून 2026

बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गईं।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी अभियानों की रणनीति तैयार

बैठक में पिछले माह संचालित अभियानों की समीक्षा की गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी बनी जानलेवा: इलाज के अभाव में महिला की मौत; रोते बिलखते परिजनों को नहीं मिला सरकारी शव वाहन 

पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गया प्रेरित

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) तथा जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जिसके कार्यकर्ताओं के मन में सबसे पहले राष्ट्रहित, उसके बाद संगठन और अंत में स्वयं का हित आता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, शक्तिशाली और वैभवशाली राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और साख को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

मोदी सरकार के 12 वर्ष ऐतिहासिक निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे

खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देशहित में लिए गए कई ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णयों के लिए जाने जाएंगे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बड़ा हादसा टला: नगर पालिका गेट के पास बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी...Video

उन्होंने कहा कि देशवासियों के विश्वास और समर्थन के बल पर मोदी सरकार लगातार विकास, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देती रही है। सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

संगठनात्मक विषयों पर हुई कोर कमेटी की बैठक

जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।

जिला कार्यकारिणी की बैठक के उपरांत भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, ब्रजेश रावत, शीलरत्न मिहिर, अमरीश रावत, गुरु शरण लोधी, सरोज रावत, रचना श्रीवास्तव, मुलायम सिंह यादव, मनीष परिहार, दिनेश सिंह तोमर, अंशु वर्मा, रामेश्वरी त्रिवेदी, गुंजन शर्मा, नीतू रावत, सरिता रावत, वैभव मिश्रा, चमन सिंह पटेल, गुरदीप सिंह, दिनेश पांडे, सतीश विश्वकर्मा, डॉ. अवधेश वर्मा, आशुतोष अवस्थी सहित जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  पहले होर्डिंग से गायब की फ़ोटो, फिर 'मातहत' कहकर भड़काई आग, 19 सालों तक बड़बोले कांग्रेस नेता नईम सिद्दीकी की मोहब्बत से क्यों महरूम रहे बाराबंकी सदर के युवा मतदाता?

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में ओवरटेक को लेकर खुलेआम दबंगई: युवक को पीटने के बाद नहर में फेंका, बोलेरो चढ़ाकर बाइक तोड़ी, वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9683
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई