Barabanki

बाराबंकी में बिजली विभाग की लापरवाही बनी मासूम की मौत का कारण: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, छत पर खेलते समय हुआ हादसा

SHARE:

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के अगेहरा गांव में छत से गुजर रही 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों ने पहले भी कई बार लाइन हटाने की मांग की थी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक मासूम बच्ची की जान पर भारी पड़ गई। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अगेहरा मजरे बिरौली में शुक्रवार को घर की छत पर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया, जबकि ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: होली पर डीजे बजाने को लेकर दलित परिवार की बर्बर पिटाई, महिला की सार्वजनिक बेइज्जती का आरोप; एसपी से न्याय की गुहार

छत पर खेलते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ग्राम अगेहरा निवासी इसरार की 7 वर्षीय पुत्री आयात शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान घर के छज्जे के बेहद करीब से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई।

करंट लगने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई मकानों की छतों और छज्जों के बेहद नजदीक से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है, जिससे लगातार हादसे का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया था तथा लाइन को सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित करने की मांग भी की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दिनदहाड़े बाइक चोरी, व्यस्त बाजार से बेखौफ ऑटो लिफ्टर ने उड़ाई HF Deluxe; CCTV में कैद हुई वारदात

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए होते तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

घटना के बाद गांव में शोक, विभाग के खिलाफ आक्रोश

मासूम आयात की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और गांव में गुजर रही हाईटेंशन लाइनों का तत्काल सर्वे कर उन्हें सुरक्षित करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐसी खतरनाक लाइनों को समय रहते नहीं हटाया गया तो भविष्य में भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा गांव में छतों और आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 4 मौतों के बाद फूटा जनता का गुस्सा: NH-727 पर शव रखकर प्रदर्शन, CM योगी को मौके पर बुलाने की मांग

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

परीक्षा केंद्र जाने के बहाने दो युवतियों को ऑटो में बैठाया, सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास; दरिंदे के पैर में पुलिस ने मारी गोली

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19415
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई