Barabanki

बाराबंकी में खनन माफियाओं पर मेहरबान सिस्टम? DM से शिकायत के बाद भी नहीं रुके डंपर, ग्रामीणों ने फिर किया हंगामा; सड़क जाम का दिया अल्टीमेटम

SHARE:

बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के महमूदपुर बनौगा गांव में अवैध खनन और ओवरलोड डंपरों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

डीएम और एसडीएम से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने फिर डंपर रोककर प्रदर्शन किया और सड़क जाम की चेतावनी दी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोड डंपरों का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हालात यह हैं कि गांव के अंदर से तेज रफ्तार में गुजर रहे मिट्टी से लदे भारी वाहन ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए खतरा बन चुके हैं। कई बार शिकायत और प्रदर्शन के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई न होने से नाराज़ ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है।

बुधवार देर शाम करीब 8:30 बजे महमूदपुर बनौगा गांव के ग्रामीणों ने एक बार फिर मिट्टी से लदे डंपरों को रोककर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर खनन कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम की चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ई-रिक्शा से गिरा लाखों के जेवरात से भरा बैग, पुलिस ने 30 मिनट में बरामद कर महिला को लौटाया
बाराबंकी
फ़ोटो – दो दिन पूर्व डीएम के नंबर पर भेजी गई शिकायत

“किसके संरक्षण में चल रहा रात का खनन?” ग्रामीणों ने उठाए सवाल

ग्रामीणों के अनुसार बीते कई दिनों से गांव के अंदर से होकर रात-दिन मिट्टी से लदे ओवरलोड डंपर गुजर रहे हैं। इन भारी वाहनों की वजह से गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है।

दो दिन पहले भी ग्रामीणों ने डंपर रोककर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से एसडीएम फतेहपुर और जिलाधिकारी बाराबंकी के सीयूजी नंबरों पर शिकायती पत्र भी भेजे गए थे, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों का कोई असर नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में चोरी की कोशिश नाकाम: दुकान के अंदर घुसे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पिटाई
बाराबंकी एक्सप्रेस
फ़ोटो – एसडीएम फतेहपुर को भेजी गई शिकायत

बालक बाल-बाल बचा, फिर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

बुधवार शाम करीब 8 बजे मिट्टी लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बनौगा गांव का एक बालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने डंपरों को रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर स्थानीय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी की नगर पंचायत बंकी को मिले नए नामित सभासद: SDM गूंजिता अग्रवाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर इन ओवरलोड डंपरों और कथित अवैध खनन कारोबार को किसका संरक्षण प्राप्त है। लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में लगातार खनन और परिवहन हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गांव के अंदर से डंपरों का संचालन बंद नहीं कराया गया तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4783
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई