Barabanki

Barabanki: भाकियू (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने के ऐलान से बढ़ीं राजनीतिक हलचल

SHARE:

Barabanki: भाकियू (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत।

विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने के ऐलान, अधिकारियों को चेतावनी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 27 मार्च 2026

शुक्रवार को बाराबंकी पहुंचे भानु प्रताप सिंह (भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष) का कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। गगनभेदी नारों और फूल-मालाओं के साथ हुए इस ऐतिहासिक स्वागत से राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभूत नजर आए।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया, जिससे क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उतरेंगे प्रत्याशी

किसान क्रांति दल के बैनर तले चुनाव लड़ने का ऐलान

राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसान क्रांति दल के बैनर तले सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अब किसानों की आवाज को राजनीतिक मंच पर मजबूती से उठाने का समय आ गया है और संगठन इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में आधी रात घर में लगी भीषण आग: 65 हजार रुपये नकद समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख

किसानों, जवानों और पत्रकारों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

उदासीनता बर्दाश्त नहीं होगी

भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार किसानों, जवानों और पत्रकारों के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है, जो स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इन वर्गों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

आशु चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

संगठन में बड़ा फेरबदल

इस मौके पर किसान नेता कुंवर उदेन्दु पटेल उर्फ आशु चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संगठन का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।

अधिकारियों को चेतावनी, आंदोलन की दी धमकी

“मनमानी जारी रही तो होगा बड़ा आंदोलन”

नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव आशु चौधरी ने जनपद के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली सुधारें।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लाखों खर्च, फिर भी झाड़ियों से पटी पड़ी है माइनर! अधिशासी अभियंता से शिकायत बेअसर, भाकियू ने दी नहर विभाग घेराव की चेतावनी

उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों की मनमानी इसी तरह जारी रही तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों के घेराव की चेतावनी 

आशु चौधरी ने कहा कि किसानों और आम जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर राजनेताओं के घेराव की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में जनपद में सबसे पहले सांसद तनुज पूनिया का घेराव किया जाएगा।

लाठीचार्ज का जिक्र, दोबारा हुआ तो ‘आर-पार की लड़ाई’

छात्रों और शिक्षकों पर कार्रवाई का विरोध

आशु चौधरी ने पूर्व में बाराबंकी में छात्रों और शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगा।

 

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

संगठन की ताकत का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश, मंडल और जनपद स्तर के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन की एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में आंधी के बाद अंधेरे में डूबा गाँव: 7 पोल गिरे, ट्रांसफॉर्मर धराशायी, दो दिन से आपूर्ति ठप; बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप 

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यूपी में पेट्रोल न मिलने पर भड़का युवक, मोदी सरकार को लेकर बोल दी ऐसी बात; वीडियो हो रहा वायरल

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22022
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई