Barabanki

बाराबंकी में झाड़ियों और कूड़े के ढेर से घिरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मरीजों के लिए PHC तक पहुंचना बना ‘चुनौती’; अधीक्षक बोले- BDO को भेजा गया है पत्र

SHARE:

बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाला रास्ता झाड़ियों और कूड़े से पट गया है।

मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सफाई की मांग की, सीएचसी अधीक्षक ने BDO को पत्र भेजने की जानकारी दी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले त्रिलोकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अस्पताल तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग झाड़ियों, कूड़े के ढेर और गंदगी से इस कदर पट गया है कि मरीजों और तीमारदारों का अस्पताल पहुंचना तक मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद एक सरकारी अस्पताल का प्रवेश मार्ग ही बदहाल पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

रोजाना 60 से 70 मरीज आते हैं, लेकिन अस्पताल तक पहुंचने में हो रही परेशानी

त्रिलोकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन करीब 60 से 70 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल जाने वाले मुख्य रास्ते पर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां, फैला कूड़ा और गंदगी मरीजों के लिए नई परेशानी बन गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो कुछ ही दिनों में रास्ता पूरी तरह बंद होने की स्थिति में पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नकली चायपत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़: रंग मिलाकर तैयार हो रही थी 'ब्रांडेड' चाय, STF-FSDA की बड़ी कार्रवाई

झाड़ियों में जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा, बदबू से मरीज परेशान

ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल के मुख्य गेट के आसपास उगी घनी झाड़ियों में सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं सड़क किनारे जमा कूड़े के ढेर से उठने वाली तेज दुर्गंध अस्पताल के वातावरण को दूषित कर रही है।

मरीजों का कहना है कि वे इलाज कराने अस्पताल आते हैं, लेकिन यहां की गंदगी देखकर नई बीमारी का डर सताने लगता है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

ग्रामीणों ने प्रशासन से की तत्काल सफाई कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे संवेदनशील स्थान पर तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर और पहुंच मार्ग को स्वच्छ रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अधीक्षक बोले- BDO को भेजा गया है पत्र

इस मामले में रामनगर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रणव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल तक जाने वाले मार्ग की सफाई के लिए खंड विकास अधिकारी (BDO), रामनगर को पत्र भेजा जा चुका है। जल्द ही सफाई कार्य शुरू कराकर मरीजों को राहत दिलाई जाएगी।

वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबू यज्ञ सैनी ने बताया कि संबंधित सफाई कर्मचारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही झाड़ियों की कटाई तथा कूड़ा हटाने का कार्य कराया जाएगा।

स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सरकारी अस्पतालों तक पहुंचने का रास्ता ही सुरक्षित और स्वच्छ नहीं होगा, तो ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कैसे पूरे होंगे। लोगों ने मांग की है कि सफाई कार्य के साथ-साथ नियमित निगरानी की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मामूली कहासुनी के बाद युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने बिना पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी के सरकारी अस्पतालों में कौन कर रहा इलाज? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, सीएचसी प्रभारी ने दी यह सफाई..

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

16037
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई