Barabanki

Barabanki News: “नशे में धुत होकर घर में घुसे, जेवर-मोबाइल कर दिए गायब”—महिला ग्राम प्रधान ने चौकी इंचार्ज पर लगाए संगीन आरोप; मचा हड़कंप

SHARE:

Barabanki News: "नशे में धुत होकर घर में घुसे-जेवर, मोबाइल कर दिए गायब"—महिला ग्राम प्रधान ने चौकी इंचार्ज पर लगाए संगीन आरोप; मचा हड़कंप...Video 

Barabanki News:

बाराबंकी में महिला ग्राम प्रधान ने बेलहरा चौकी प्रभारी पर नशे में जांच के बहाने घर से जेवर व मोबाइल गायब करने का गंभीर आरोप लगाया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 04 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ग्राम प्रधान ने बेलहरा चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम प्रधान का आरोप है कि जांच के नाम पर चौकी प्रभारी नशे की हालत में उनके घर आए और इस दौरान कीमती जेवरात और मोबाइल फोन गायब हो गया। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता अनिता देवी, फतेहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम रालभारी की ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2026 की रात वह अपने घर पर नाबालिग बेटी और पुत्र के साथ अकेली थीं, जबकि उनके पति हरगोविंद वाराणसी गए हुए थे। रात करीब 12:30 बजे चोर उनके घर में घुस आए और जेवरात, मोबाइल फोन सहित अन्य समान चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के श्री साईं हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत: पित्त की पथरी के ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, पहले भी अस्पताल पर लग चुके हैं गंभीर आरोप
Barabanki News: "नशे में धुत होकर घर में घुसे-जेवर, मोबाइल कर दिए गायब"—महिला ग्राम प्रधान ने चौकी इंचार्ज पर लगाए संगीन आरोप; मचा हड़कंप...Video 
फोटो : अनीता देवी (ग्राम प्रधान)

 

बेलहरा चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप

घटना की जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। कुछ देर बाद बेलहरा चौकी प्रभारी अरविन्द पटेल सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उस समय चौकी प्रभारी नशे में धुत थे और उन्होंने महिला प्रधान व उनकी पुत्री की छत पर खड़ा कर दिया।

 

एसपी को भेजा शिकायती पत्र 

एसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर चौकी प्रभारी ने चाबी से अलमारी का ताला तोड़कर कपड़े व सामान बिखेर दिया और जाते समय अलमारी की चाबी भी अपने साथ ले गए। इसके बाद 3 जनवरी को जब पति घर लौटे और चाबी मांग कर अलमारी खोली गई, तो अलमारी में रखे सोने के बाले, नथ और एक मोबाइल फोन गायब मिला।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मामूली विवाद बना हिंसक: संप्रदाय विशेष के लोगों ने युवक को घर में घसीटकर पीटा, गांव में तनाव; पुलिस तैनात

महिला प्रधान का आरोप है कि जब उनके पति ने चौकी इंचार्ज को फोन कर इस संबंध में शिकायत की और विरोध जताया तो आरोपी दरोगा ने गंदी गलियां दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने घर में पहले हुई चोरी को लेकर चार संदिग्ध लोगों पर भी संदेह जताया है।

देखे ग्राम प्रधान का वीडियो बयान

मामले के संबंध में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: परीक्षा देने जा रहे BSc एग्रिकल्चर के छात्रों की कार में लगी आग, देवा ओवरब्रिज पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट – वीरेन्द्र सिंह

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22972
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई