Barabanki

बाराबंकी में ज़मीनी विवाद में हत्या का मामला: पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 और आरोपी गिरफ्तार, बांका-कुल्हाड़ी समेत हथियार बरामद

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़ के पूरे मेहरबान गांव में खूनी संघर्ष और बुजुर्ग भगवानदीन की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

मुकदमे में नामजद 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की निशानदेही पर बांका, कुल्हाड़ी और डंडे बरामद किए गए हैं।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 03 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पूरे मेहरबान मजरे बरावा में ग्राम प्रधान चुनाव की गुटबाजी और जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका, कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद किए हैं।

तीन दिन पहले हुई इस हिंसक घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी और अब छह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ जांच को आगे बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी-जेवरात सहित लाखों का सामान बरामद

ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश और जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह

जानकारी के अनुसार, हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे मेहरबान, मजरे बरावा में जमीन विवाद और ग्राम प्रधान चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला हो गया।

इस खूनी संघर्ष में बुजुर्ग भगवानदीन की मौत हो गई थी, जबकि करीब सात लोग घायल हुए थे। घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया था, जिसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के सरकारी अस्पतालों में कौन कर रहा इलाज? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, सीएचसी प्रभारी ने दी यह सफाई..

पुलिस ने छह वांछित आरोपियों को दबोचा

पुलिस के मुताबिक थाना हैदरगढ़ में दर्ज मु0अ0सं0 221/2026 के तहत वांछित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • रामदयाल पुत्र रामदत्त
  • रामसेवक पुत्र रामदत्त
  • छोटे पुत्र स्व. खुशीराम, निवासी – ग्राम पूरे मेहरबान, मजरा बरावा, थाना हैदरगढ़
  • माधवराम पुत्र सिया प्रसाद, निवासी – ग्राम चौबे का पुरवा, थाना असन्द्रा
  • किरनलता पत्नी पुत्तू
  • सुनीता पत्नी भवानी प्रसाद, निवासी – ग्राम पूरे मेहरबान, मजरा बरावा

आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुए हथियार

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।

  • बरामद सामान
  • एक बांका
  • एक कुल्हाड़ी
  • दो डंडे

बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया।

मामले की विवेचना जारी

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विवेचना अभी जारी है। यदि जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  भारत की पहली डिजिटल जनगणना का बाराबंकी में आगाज़: फतेहपुर तहसील में शुरू हुई स्वगणना, कर्मचारियों ने मौके पर डाउनलोड किया HLO ऐप

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

लखनऊ में फ़र्ज़ी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 40 युवतियों समेत 119 गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22528
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?