Barabanki

Barabanki News: हिंद इंस्टीट्यूट में NIA-ATS की छापेमारी, आतंकी कनेक्शन के शक में युवक को दबोचा, मचा हड़कंप

SHARE:

Barabanki News:

बाराबंकी के हिंद मेडिकल कॉलेज में NIA और ATS की संयुक्त छापेमारी, आतंकी कनेक्शन के शक में युवक राम लखन हिरासत में। दिल्ली में नौकरी करता था, मां के इलाज के दौरान हुई कार्रवाई, लखनऊ में पूछताछ जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 03 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सफेदाबाद स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। युवक पर आतंकियों से संपर्क होने का शक जताया जा रहा है।

 

अस्पताल में कैंसर पीड़ित मां के साथ था युवक

बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया युवक राम लखन पुत्र झम्मन, बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर एतमादपुर गांव का निवासी है। राम लखन दिल्ली में एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स कंपनी में काम करता है और अपनी कैंसर पीड़ित मां के इलाज के लिए दो दिन पहले बाराबंकी आया था। मंगलवार सुबह जब वह अस्पताल में मां के साथ मौजूद था, उसी दौरान NIA और ATS की टीम ने अस्पताल में छापा मारकर उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: रेलवे ट्रैक पर मिला शिक्षक का शव, घटना से इलाक़े में फैली सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

एक साथ अस्पताल और गांव में पड़ी रेड

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ATS और NIA की छह गाड़ियों से अधिकारी एक साथ हिंद इंस्टीट्यूट और राम लखन के पैतृक गांव खोर एतमादपुर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद अधिकारियों ने राम लखन से पूछताछ की और फिर उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे लखनऊ ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

Barabanki News: हिंद इंस्टीट्यूट में NIA-ATS की छापेमारी, आतंकी कनेक्शन के शक में युवक को दबोचा, मचा हड़कंप
फ़ोटो: खोर एतमादपुर गांव में राम लखन का घर

 

पैतृक घर की मशीनों से हुई जांच

राम लखन के छोटे भाई शिवम ने बताया कि उनकी मां कैंसर पीड़ित है और उनका इलाज हिंद इंस्टीट्यूट में चल रहा है। पिता झम्मन और भाई राम लखन अस्पताल में मां के साथ थे। इसी दौरान कार्रवाई हुई। शिवम के मुताबिक, टीम में शामिल अधिकारियों ने गांव में उनके घर की भी गहन तलाशी ली। मशीनों की मदद से करीब आधे घंटे तक घर के कोने-कोने की जांच की गई। हालांकि तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शर्मनाक - सगे भतीजे के इश्क में गिरफ्तार हुई दो बच्चों की मां, 1.30 लाख नकदी और 3 लाख के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार

 

आर्थिक तंगी से गुजर रहा है परिवार

ग्रामीणों के अनुसार, राम लखन के पिता झम्मन के पास करीब 16 बीघा खेती है, जिसमें से 8 बीघा जमीन पत्नी के इलाज के लिए गिरवीं रखी गई है। उसी पैसे से इलाज कराया जा रहा है। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।

 

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव था युवक

जानकारी के अनुसार, राम लखन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। उसका ‘रामलखन पासी 3628’ नाम से फेसबुक अकाउंट है, जिसके करीब 6.3 हजार फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। हाल ही में उसने एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें 2 फरवरी को सीतापुर स्थित महाराजा छीता पासी के किले पर जाने का जिक्र था। जांच एजेंसियां इस पहलू को भी खंगाल रही है।

 

एसपी ने की हिरासत की पुष्टि

मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने हिरासत की पुष्टि करते हुए बताया कि बदोसराय के खोर एतमादपुर गांव और हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में छापेमारी की गई है। राम लखन पर आतंकियों से कनेक्शन होने का शक़ है। ATS और NIA की टीम उसे लखनऊ ले गई है और गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर भी जांच जारी है। एजेंसियां सभी पहलुओं पर जांच के बाद ही आगे की आधिकारिक जानकारी साझा करेंगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आधी रात घर में घुसकर हमले और धमकाने का आरोप, पुलिस से नहीं मिली मदद; पीड़ित ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4530
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई