Barabanki

Barabanki: एक साल के बेटे के साथ सो रही थी मां, आधी रात जहरीले सांप ने डसा; लखनऊ ले जाते समय मौत

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के कुम्हारपुर में 39 वर्षीय शांति देवी को जहरीले सांप ने डस लिया।

लखनऊ रेफर होने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 17 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओदर के कुम्हारपुर मजरे में जहरीले सांप के डंसने से 39 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। महिला घटना के समय अपने एक साल के मासूम बेटे के साथ कमरे में चारपाई पर सो रही थी। अचानक सांप के डंसने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मासूम आयुष के सिर से मां का साया उठ जाने से परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

एक साल के बेटे के साथ चारपाई पर सो रही थी शांति देवी

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत ओदर के कुम्हारपुर मजरे निवासी विपिन कुमार की 39 वर्षीय पत्नी शांति देवी रविवार रात अपने एक वर्षीय पुत्र आयुष के साथ कमरे में चारपाई पर सो रही थीं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 26 जनवरी को 'कल्पना स्टोर' के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन, चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होगे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

रात करीब एक बजे अचानक एक जहरीले सांप ने शांति देवी के पैर में डंस लिया। सांप के डंसते ही उनकी आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

महिला की चीख सुनकर पास की दूसरी चारपाई पर सो रहे उनके पति विपिन कुमार तत्काल दौड़कर पहुंचे।

पति के पहुंचते ही सांप ने फिर किया हमला

परिजनों के मुताबिक, महिला को सांप के डंसने के बाद जब पति उसे बचाने के लिए पहुंचे तो सांप ने दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान सांप ने महिला के गर्दन और हाथ में भी डंस लिया।

कुछ ही पलों में परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन सांप को पकड़ने या उसकी तलाश करने का प्रयास करते, इससे पहले ही वह वहां से निकलकर गायब हो गया।

इसके बाद परिवारजन गंभीर हालत में शांति देवी को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

हालत गंभीर होने पर लखनऊ किया गया रेफर, रास्ते में मौत

निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शांति देवी की हालत गंभीर बताई गई। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: चौकीदार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 4 नामजद आरोपी गिरफ्तार; आलाक़त्ल बरामद

परिजन उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत और बिगड़ गई। लखनऊ पहुंचने से पहले ही शांति देवी की मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।

सर्पदंश की पुष्टि के बाद आर्थिक सहायता के लिए भेजी जाएगी रिपोर्ट

घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व विभाग के अधिकारी भी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

हल्का लेखपाल ने बताया कि महिला की सर्पदंश से मौत होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश की पुष्टि होने के बाद आर्थिक सहायता के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

प्रशासनिक स्तर से मिलने वाली सहायता से परिवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मासूम आयुष के सिर से उठा मां का साया

शांति देवी की मौत ने सबसे ज्यादा उनके एक वर्षीय बेटे आयुष को लेकर परिवार को झकझोर दिया है। जिस मां के साथ मासूम रात में चारपाई पर सो रहा था, उसी मां की कुछ घंटों बाद मौत हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki Accident: बारा टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत; पति-पुत्री घायल

घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बरसात के मौसम में जहरीले सांपों से बढ़ते खतरे को सामने ला दिया है।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22873
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?