Barabanki

Barabanki News: 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू ने अज्ञात बदमाशों पर गहने लूटकर हत्या का लगाया आरोप

SHARE:

Barabanki News:

नगर कोतवाली इलाके के बंकी कस्बे में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हत्या से हड़कंप। बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर गहने लूटे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली इलाके क्षेत्र अंतर्गत बंकी कस्बे में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने अज्ञात बदमाशों पर घर में घुसकर हत्या करने और गहने लूटकर फरार होने का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार बदमाश रात के समय मकान के पिछले दरवाजे से घर में दाखिल हुए और निचले हिस्से में अकेली सो रही बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के कानों से सोने के झुमके और हाथों से चांदी के कड़े उतार ले गए। संदेह से बचने के लिए उन्होंने कमरे की कुंडी अंदर से कपड़े से बांध दी और पिछले दरवाजे से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने चलाया अभियान, 2 लाख राजस्व वसूली, 20 बड़े बकाएदारों के काटे कनेक्शन
Barabanki News: 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हत्या, बेटे-बहू ने अज्ञात बदमाशों पर गहने लूटने का लगाया आरोप
फाइल फ़ोटो: शकुन्तला देवी (मृतका)

 

हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के समय मृतका का बेटा और बहू मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे, लेकिन रात के सन्नाटे के बावजूद उन्हें किसी तरह की आहट तक नहीं मिली।

 

सुबह सामने आया मामला

यह पूरा मामला बंकी कस्बे के दक्षिण टोला मोहल्ले का है। यहां 85 वर्षीय शकुंतला देवी मकान के निचले हिस्से में अकेली सोती थी, जबकि बेटा और बहू ऊपर रहते हैं। सोमवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो बहू शिवकुमारी नीचे पहुंची। कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला और कपड़े से अटका हुआ था। शक़ होने पर पीछे के दरवाजे से अंदर जाने पर शकुंतला देवी मृत अवस्था में पाई गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पंचायत चुनाव से पहले एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस, कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर

कमरे का सामान बिखरा हुआ था और शकुंतला देवी के कान के सोने के झुमके और हाथों के चांदी के कड़े गायब थे।

 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे की बारीकी से जांच कर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि शकुन्तला देवी के पति जिला कारागार में शिक्षक थे और महिला को प्रतिमाह लगभग 12 हज़ार रुपये पेंशन मिलती थी, जो परिवार की अजीविका का प्रमुख सहारा थी। उनका बेटा एमआईसी में कार्यरत है।

 

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। हालांकि मृतका के घर के सामने सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, लेकिन आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नगर कोतवाली इलाके में ट्रेन के आगे कूदी अज्ञात युवती, दर्दनाक मौत, घटना से इलाक़े में फैली सनसनी

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1841
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?