Barabanki

Barabanki: बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने चलाया अभियान, 2 लाख राजस्व वसूली, 20 बड़े बकाएदारों के काटे कनेक्शन

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के बेरिया गांव में बिजली विभाग ने ओटीएस कैंप लगाकर 2 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। बकाया न चुकाने पर 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जनपद बाराबंकी के बेरिया गांव में शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान बिजली विभाग ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख रुपए की राजस्व वसूली की, वही बकाया न जमा करने पर 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे गए।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित कर विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई। इस दौरान रईस, एजाज और परशुराम समेत कुल 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदित किए गए। इनमें से 10 उपभोक्ता बड़े बकायेदार बताए जा रहे हैं, जिन पर लंबे समय से भारी बकाया चल रहा था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में धड़ल्ले से कट रहे हरे-भरे पेड़: शिकायत पर रेंजर बोले- “छुट्टी पर हूं”, ग्रामीणों ने वन विभाग पर उठाए सवाल

ओटीएस योजना का लाभ उठाया

कैंप में कई उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ उठाते हुए बकाया बिल जमा कराया और पंजीकरण कराया। साबिया बानो, आमीना, हसीब, शांति देवी और मोहम्मद मुशीर सहित अन्य उपभोक्ताओं ने योजना के तहत छूट का लाभ लेते हुए अपने बिजली बिलों का निस्तारण किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बिना हस्ताक्षर दर्ज हुई कार्यवाही पर बवाल: अध्यक्ष और EO पर मनमानी व कूटरचना के आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विभाग का बयान

इस मौके पर जेई लालजी ने बताया कि अभियान के तहत 20 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। और कुल 2 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी बकाया न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

कैंप के दौरान टीजी-2 अजीत यादव, सूरज कुमार, लाइनमैन हरिओम, उत्तम गोस्वामी, अरविंद सहित अन्य विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाया।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Lucknow: विकास नगर में युवक ने अवैध रिवॉल्वर से मारी गोली, हुई मौत; मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम
Lucknow: विकास नगर में युवक ने अवैध रिवॉल्वर से मारी गोली, हुई मौत; मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: पाइपलाइनों में लीकेज से बर्बाद हो रहा हज़ारों लीटर पानी, घरों तक नहीं पहुंच रहा पेयजल, बूंद-बूंद पानी को परेशान ग्रामीण 
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?