Barabanki

Lucknow: विकास नगर में युवक ने अवैध रिवॉल्वर से मारी गोली, हुई मौत; मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

SHARE:

Lucknow: विकास नगर में युवक ने अवैध रिवॉल्वर से मारी गोली, हुई मौत; मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

Lucknow:

लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में युवक ने अवैध रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से रिवॉल्वर व कारतूस बरामद कर जांच शुरू की, DCP ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Lucknow

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक द्वारा अवैध रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाक़े में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी 2026 की शाम डायल 112 के माध्यम से थाना विकासनगर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर एल क्षेत्र में एक व्यक्ति कमरे के अंदर बंद है। सूचना मिलते ही थाना विकासनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस बल की मदद से खोला गया। अंदर एक युवक बेसुध अवस्था में पड़ा मिला, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: दिव्यांग नाबालिग से छेड़छाड़, सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीरें कैद; कार्रवाई न होने से पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

Lucknow: विकास नगर में युवक ने अवैध रिवॉल्वर से मारी गोली, हुई मौत; मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

मृतक की पहचान प्रद्युम्न पाठक उर्फ पीयूष पाठक (36 वर्ष) पुत्र अनिरुद्ध पाठक, निवासी ग्राम परसथ, पोस्ट बेलवा बाजार, थाना मडियाहूं, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक UPSI की तैयारी कर रहे अपने दोस्त दिव्यांशु सिंह के कमरे पर रह रहा था।

Lucknow: विकास नगर में युवक ने अवैध रिवॉल्वर से मारी गोली, हुई मौत; मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। DCP ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मिठाई के नाम पर डिब्बा भी तौल रहे थे दुकानदार! रक्षाबंधन पर छापेमारी में सरस्वती स्वीट्स समेत 4 दुकानों में पकड़ी गई भारी घटतौली, मशीनें सीज
प्रथम दृष्टया मामला गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है।

फॉरेंसिक जांच के दौरान मौके से एक अवैध रिवॉल्वर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है, जिसे विधिवत सील कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक के रूम पार्टनर से पूछताछ की जा रही है, हालांकि वह अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना थाना विकासनगर क्षेत्र के सेक्टर N-1, मकान संख्या SS/95 की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: हैदरगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक समेत 8 महिलाएं घायल, 3 की हालत नाज़ुक

रिपोर्ट – नौमान माजिद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?