Barabanki

Barabanki: हैदरगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक समेत 8 महिलाएं घायल, 3 की हालत नाज़ुक

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के हैदरगढ़ मार्ग पर तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया। चालक समेत 8 महिलाएं घायल, 3 की हालत नाज़ुक। सभी घायल एक ही परिवार के। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदरगढ़ मार्ग पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ़्तार में जा रहा ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक समेत उसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और युवतियां शामिल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर गोविंद फैक्ट्री के सामने ई-रिक्शा संख्या UP 41 BT 9386 तेज़ गति से आ रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा सीधे पेड़ से जा टकराया। टक्कर की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत: नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

 

ई-रिक्शा चालक समेत 8 घायल 

हादसे में घायल होने वालों में जैदपुर थाना क्षेत्र के बोजा गांव निवासी ममता मौर्या (38 वर्ष) पत्नी पवन कुमार मौर्या, सलोनी मौर्या (25 वर्ष) पत्नी परिक्रमा मौर्या, प्रीति (30 वर्ष) पत्नी विनय कुमार, सरस्वती (56 वर्ष) पत्नी कमलेश मौर्या, निधि मौर्या (25 वर्ष) पुत्री राजेश कुमार, कल्पना मौर्या पुत्री सुनील मौर्या, गीता देवी (40 वर्ष) पत्नी शिव कुमार तथा ई-रिक्शा चालक प्रीतम (23 वर्ष) शामिल है।

 

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी संख्या 6520 मौके पर पहुंची और पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर भिजवाया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मदरसा VRS घोटाला उजागर, नियमावली में प्रावधान न होने के बावजूद बांटे गए वीआरएस; नई भर्तियों के लिए रची गई साजिश - अब लटकी कार्रवाई की तलवार

जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से तीन महिलाओं की हालत नाज़ुक बनी हुई है, जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

 

सभी घायल एक ही परिवार से 

बताया जा रहा है कि सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो ई-रिक्शा चलाने वाले अपने ही परिवार के युवक के साथ सतरिख थाना क्षेत्र स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में होटल के बाहर ख़ूनी बवाल: युवक पर लोहे की रॉड व डंडो से जानलेवा हमला, आरोपी के पिता ने खुद को ‘STF अधिकारी’ बताकर धमकाया

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9683
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई