Barabanki

Barabanki:  हॉफ एनकाउंटर में 15 हज़ार का इनामियां गैंगस्टर गिरफ्तार, 25 संगीन मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 15 हजार का इनामिया गैंगस्टर मोहम्मद वसीम गिरफ्तार। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी पर यूपी गैंगस्टर एक्ट समेत 25 गंभीर मुकदमे दर्ज है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जनपद बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार रात जैदपुर थाना पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपए के इनामिया और यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

एडिशनल एसपी (साउथ) रितेश कुमार सिंह के अनुसार, दिनांक 14 जनवरी 2026 की रात्रि जैदपुर थाना पुलिस वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को भनौली नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध अपराधी के मौजूद होने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में तिलक समारोह में खूनी झड़प: महिला पर खौलता पानी फेंका, परिवार को बेरहमी से पीटा

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ाबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और गिरफ्तारी से बचने के लिए जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

Barabanki:  हॉफ एनकाउंटर में 15 हज़ार का इनामियां गैंगस्टर गिरफ्तार, 25 संगीन मुकदमों का है आपराधिक इतिहास
फ़ोटो परिचय: मुठभेड़ की जानकारी देते एएसपी रितेश कुमार सिंह
घायल बदमाश की पहचान

गिरफ्तार बदमाश की पहचान मोहम्मद वसीम पुत्र मुन्ना, निवासी ग्राम जमलापुर, थाना असंद्रा, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। आरोपी थाना जैदपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 278/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: उधार के 10 हजार लौटाने के बहाने बुलाया, फिर लोहे की सरिया से किया जानलेवा हमला; नगदी और बाइक लूटकर फरार हुए दबंग

Barabanki: A gangster carrying a reward of Rs. 15,000 has been arrested in a police encounter; he has a criminal history involving 25 serious cases.

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से

  • 01 अवैध तमंचा (.315 बोर)
  • 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
  • 01 खोखा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया है।

 

25 से अधिक गंभीर मामलों में वांछित

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोहम्मद वसीम के ख़िलाफ़ बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी और बहराइच जनपदों में चोरी, अवैध शस्त्र बरामदगी, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम सहित करीब 25 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि अभियुक्त लंबे समय से सक्रिय गैंग का सदस्य था और क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। फिलहाल घायल अभियुक्त का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का गगनभेदी नारों और पुष्पवर्षा के साथ हुआ ज़ोरदार स्वागत

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?