Barabanki

Barabanki:  नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का गगनभेदी नारों और पुष्पवर्षा के साथ हुआ ज़ोरदार स्वागत

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के त्रिवेदीगंज इलाके में शुक्रवार को नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का गगनभेदी नारों और पुष्पवर्षा के साथ जगह-जगह ज़ोरदार स्वागत किया गया। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले की हैदरगढ़ विधानसभा अंतर्गत त्रिवेदीगंज क्षेत्र में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह भुल्लन का आज शुक्रवार को जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

 

त्रिवेदीगंज क्षेत्र में जहां भाजपा नेता अरुण शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं, मां पीताम्बरा मैरिज लॉन में भाजपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह तथा प्रधान ककरी सचिन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा गगनभेदी नारों के साथ पुष्पवर्षा कर भुल्लन वर्मा का जोरदार अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सुलह से इनकार पर खूनी हमला: महिलाओं समेत पूरे परिवार पर लाठी-हंसिया से वार, वीडियो वायरल; आरोपी फरार...Video

Barabanki: गगनभेदी नारों और पुष्पवर्षा के बीच नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

 

कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मज़बूत बनाने की अपील

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा उर्फ भुल्लन वर्मा ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के हित में काम करने का वचन दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की, ताकि आगामी चुनावों में भाजपा को बड़ी सफलता मिल सके।

 

स्वागत समारोह में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह 

राम सिंह वर्मा ने योगी और मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति का भी उल्लेख किया। उनके स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। इस मौके पर शिवनाम प्रधान प्रतिनिधि राजेश वर्मा मन्ना, सुशील पटेल लंबरदार, तेज बहादुर सिंह, अवधेश सिंह चंदेल, भाजपा नेता पंकज दीक्षित, पप्पू दीक्षित, रणविजय सिंह पिंकू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मुन्नू और सचिन वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ऑटो में सफर के दौरान जेबकतरों का शिकार बना पशु व्यापारी, एक लाख रुपए उड़ाकर बाइक से फरार हुए बदमाश

 

लोनी कटरा और भिलवल में भी हुआ स्वागत

जिलाध्यक्ष के स्वागत में क्षेत्र भर में जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। लोनी कटरा और भिलवल सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया भाजपा नेता अंबर शरण जायसवाल, सुशील पटेल लम्बरदार और अजय तिवारी ‘नन्हे भैया’ ने भी स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे भी लगाए, जिससे कार्यक्रम स्थलों पर उत्साह का माहौल बना रहा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

संबंधित खबरें
एलजी ने सेवानिवृत्त होने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए मानद रैंक अपग्रेड को मंजूरी दे दी

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: शहर के प्रतिष्ठित टेंट और किराना व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2581
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई