Barabanki

Barabanki: महिला और उसके दो भाइयों के साथ मारपीट, देवर, सास और ससुर पर जान से मारने की धमकीं का आरोप

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके दो भाइयों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकीं देने का मामला सामने आया है। महिला ने सास-ससुर और देवर को आरोपित करते हुए पुलिस से मामले की लिखित शिकायत की है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने अपने देवर, सास और ससुर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

 

घरेलू विवाद को लेकर मारपीट 

शिकायतकर्ता रेखा वर्मा, पत्नी सत्यप्रकाश वर्मा, निवासी ग्राम नेवलपुर, थाना लोनीकटरा ने बताया कि 3 जनवरी, 2026 की देर शाम उनके देवर, सास और ससुर ने घरेलू विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जुआरियों पर पुलिस की दबिश बनी जानलेवा: सोमवार सुबह बरामद हुआ गोमती नदी में कूदे युवक का शव, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

 

त्योहारी लेकर आए भाईयों की भी पिटाई

इसी दौरान, रेखा के भाई राहुल वर्मा और प्रदीप वर्मा (पुत्र रामादेश वर्मा, निवासी विनीत खंड 3/130, थाना गोमतीनगर, लखनऊ) त्योहारी लेकर उनके घर पहुंचे। विवाद देखकर जब उन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में राहुल वर्मा के मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परीक्षा केंद्र के बाहर छोड़कर गया था पिता; मचा हड़कंप

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पीड़िता रेखा वर्मा ने लोनी कटरा पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोनी कटरा थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: “नहीं धड़क रहा गर्भस्थ शिशु का दिल” – सरकारी डॉक्टर ने झूठ बोल कर गर्भवती महिला को किया रेफर, प्राइवेट जांच में सब नॉर्मल निकला, पीड़ित ने सीएम योगी से की शिकायत

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki News: उधार के 10 हजार लौटाने के बहाने बुलाया, फिर लोहे की सरिया से किया जानलेवा हमला; नगदी और बाइक लूटकर फरार हुए दबंग
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?