Barabanki

UP News: पेट में ‘जिन्न का बच्चा’ बताकर नाबालिग से अश्लील हरकत, परिवार से 3 लाख की ठगी, तांत्रिक समेत तीन पर FIR

SHARE:

UP News:

आगरा में तांत्रिक रैकेट का खुलासा: ‘जिन्न का बच्चा’ कहकर परिवार से 3 लाख की ठगी और नाबालिग से अश्लील हरकतें, तीन आरोपियों पर FIR दर्ज।

आगरा, उत्तर प्रदेश।

यूपी के आगरा जिले से अंधविश्वास और शोषण की एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक तांत्रिक रैकेट ने अंधविश्वास का जाल बुनकर एक मासूम परिवार को भय और ठगी के जाल में फंसा लिया। आरोप है कि तांत्रिक ने परिवार को यह विश्वास दिलाया कि उनकी नाबालिग बेटी के पेट में जिन्न का बच्चा पल रहा है।

 

तांत्रिक के जाल में ऐसे फंसा परिवार

मामला तब शुरू हुआ जब लड़की की तबीयत बिगड़ने पर एक दाई ने कहा कि उसके पेट में कोई अलौकिक शक्ति है और इसका इलाज केवल एक तांत्रिक —संतोषी बाबा उर्फ भैरो बाबा— ही कर सकता है। डर और अंधविश्वास में डूबे परिवार ने बिना किसी मेडिकल जांच के तांत्रिक से संपर्क किया। तांत्रिक़ ने परिवार को अमरपुरा स्थित भैरो मंदिर बुलाया, जहां कथित पूजा के नाम पर भैरो बाबा, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला ने मिलकर परिवार को डराया कि उनकी बेटी 6 माह की गर्भवती है और उसके पेट में जिन्न का बच्चा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 ओवरलोड वाहन सीज, 41 का चालान

 

पूजा के नाम पर नाबालिग से अश्लील हरकत 

आरोप है कि इसके बाद भैरो बाबा ने मंदिर परिसर के एक कमरे में लड़की को लें जाकर जबरन कपड़े उतरवाए और अश्लील हरकते भी की। विरोध करने पर पीड़िता और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी दी गई। आरोपियों ने डर का फायदा उठाकर 3 लाख रुपए वसूल लिए और नाबालिग पीड़िता का नग्न अवस्था का वीडियो भी बना लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: विधायक प्रतिनिधि ने पूजन और मंत्रोच्चार के साथ किया शिव-शक्ति द्वार का शिलान्यास

 

मोबाइल फोन पर गालियां और जान से मारने की धमकीं

घटना के बाद जब परिवार ने पैसे लौटाने और माफी की मांग की तो आरोपियों ने कथित तौर पर मोबाइल फोन पर गालिया देकर जान से मारने की धमकीं दी। अब पुलिस ने संतोषी उर्फ भैरो बाबा, उसकी पत्नी और एक महिला सहयोगी के ख़िलाफ़ नामजद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अंधविश्वास कैसे शिक्षा और जागरूकता की कमी में लोगों के लिए अभिशाप बन जाता है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की तहकीकात कर रहीं है, जबकि परिवार अभी भी दहशत में है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ट्रेन की चपेट में आने से शौच से लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट – नौमान माजिद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?