Barabanki

Barabanki: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 ओवरलोड वाहन सीज, 41 का चालान

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई। विशेष अभियान के दौरान 4 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया, जबकि 41 मामलों में चालान किए गए। परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा जनपद बाराबंकी में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रवर्तन टीमों ने व्यावसायिक वाहनों के संचालन में दो ड्राइवरों की अनिवार्यता को लेकर व्यापक जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया।

 

अभियान के दौरान प्रवर्तन टीमों ने वाहन चालकों को लंबी दूरी की यात्रा और रात्रिकालीन संचालन के समय दो ड्राइवरों की तैनाती सुनिश्चित करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा ओवरलोडिंग से बचने को लेकर जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि थकान की स्थिति में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है, इसलिए समय-समय पर विश्राम बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों का खूनी हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

 

ARTO ने दिलाया नियमों के पालन का संकल्प

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्रीमती अंकिता शुक्ला ने अभियान के तहत 25 चालान किए। उन्होंने चालकों को एक दूसरे की ड्राइविंग पर नज़र रखने, थकान के लक्षण दिखने पर तत्काल आराम करने और AI आधारित डैशकैम जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया, जो वाहन चलाते समय मोबाइल देखने या लापरवाही को रोकने में सहायक हो सकती है। इसके साथ ही चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कर नियमों का पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लॉजिस्टिक्स कंपनी के ऑफिस को बेख़ौफ़ चोरों ने बनाया निशाना, ₹3 लाख से अधिक की नकदी और लाखों का सामान चोरी; घटना से इलाक़े में फैली दहशत

Barabanki: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 ओवरलोड वाहन सीज, 41 का चालान

यात्री एवं मालकर अधिकारी ने भी काटे चालान

वही यात्री एवं मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी द्वारा माती चौकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा 1 डग्गामार बस सहित कुल 15 अन्य मामलों में चालान किए गए। भारी वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।

 

परिवहन विभाग का कड़ा संदेश

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki: छह बेटियों के बाद बेटे के जन्म की खुशखबरी ने परिवार को झूमाया, लेकिन रात के 2 बजते ही बदली तस्वीर; जाने अस्पताल में क्यों हुआ बवाल?

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23228
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई