Barabanki

Barabanki News: पेड़ से लटका मिला रिश्तेदारी में आए युवक का शव, इलाक़े में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 27 जनवरी 2026

जनपद बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर फूटहा मजरे शिवनाम गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गमछे के सहारे शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।

पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त की कार्रवाई में मृतक की पहचान लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बेहटा मंझार गांव निवासी 27 वर्षीय बंसीलाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि बंसीलाल देवीपुर पंचायत के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मिथुन रावत हत्याकांड का खुलासा - प्रेम प्रसंग और रंजिश में चापड़ से गला काटकर हुई थी निर्मम हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद
Barabanki News: पेड़ से लटका मिला रिश्तेदारी में आए युवक का शव, इलाक़े में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
फाइल फ़ोटो: मृतक बंसीलाल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

घटना की जानकारी देते हुए लोनी कटरा थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने बताया कि राजापुर फूटहा मजरे शिवनाम गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही से दर्दनाक हादसा, 8 फीट गहरे गड्ढे में दबकर मजदूर की मौत

 

फिलहाल नहीं मिली कोई तहरीर

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। यदि परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: किराना गोदाम में लगी भीषण आग, हज़ारों रुपए कीमत का सामान जलकर राख; बड़ा हादसा टला
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?