Barabanki

Barabanki News: थाने से 3 किमी दूरी पर हथियारबंद डकैतों का तांडव, मछली फार्म पर धावा बोल 5 लाख उड़ा ले गए बदमाश

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जनपद बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है। थाना मुख्यालय से महज़ तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मिश्रीपुर गांव के एक मछली फार्म में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब पांच लाख रूपये नकद लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

असलहों के बल पर वारदात को दिया अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मछली फार्म पर उस समय पांच कर्मचारी मौजूद थे। रात करीब ढाई बजे लगभग आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश फार्म में दाखिल हुए और असलहों के बल पर सभी कर्मचारियों को एक कमरे में बंधक बनाकर बंद कर दिया, इसके बाद फार्म कार्यालय में रखी नकदी निकाल ली और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: होली खेलने के बहाने 12 वर्षीय बच्ची से गंदी हरकत, विरोध करने पर पिता की बेरहमी से पिटाई; वीडियो वायरल

Barabanki News: थाने से 3 किमी दूरी पर हथियारबंद डकैतों का तांडव, मछली फार्म पर धावा बोल 5 लाख उड़ा ले गए बदमाश

घटना की भनक पास में चौकीदारी कर रहे लोगों को लगी, जिन्होंने तुरंत यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जहांगीराबाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की।

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बंधक बनाए गए कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ की है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही डकैती की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दर्दनाक हादसा! मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लगाई आग में जलकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

थाने के बेहद नजदीक हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडों से मारपीट का VIDEO वायरल; दोनों ने लगाए गंभीर आरोप
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?