Barabanki

Barabanki News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का ज़ोरदार प्रदर्शन, हड़ताल के चलते भटकते रहे खाताधारक

SHARE:

Barabanki News:

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 27 जनवरी 2026

बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर मंगलवार को देशभर में हड़ताल की गई। इसी क्रम में बाराबंकी में भी बैंक कर्मचारियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की कम्पनी बाग शाखा के सामने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और गगनभेदी नारेबाजी के माध्यम से अपनी एकसूत्रीय मांग को प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन से पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों पर बढ़ते कार्य-दबाव में कमी आएगी और बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता व कार्यक्षमता में सुधार होगा।

 

यूएफबीयू के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

UPBEU के जिला सचिव मोहम्मद शारिक ने कहा कि यूएफबीयू के नेतृत्व में यह हड़ताल बैंकिंग क्षेत्र की एक प्रमुख लंबित मांग—5 दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह—को लेकर की जा रही है। उन्होंने बताया कि देश के आरबीआई, एलआईसी समेत देश के कई संस्थानों में यह व्यवस्था पहले से लागू है और इससे कर्मचारियों की कार्य-दक्षता में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मिट्टी लदा ओवरलोड डंपर पलटा, चालक केबिन में फंसा; एक सप्ताह से धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं भारी वाहन

उन्होंने यह भी कहा कि बैंकों में लगातार बढ़ते कार्यभार और दबाव के कारण कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसे में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समय की आवश्यकता बन चुकी है।

Barabanki News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का ज़ोरदार प्रदर्शन, हड़ताल के चलते भटकते रहे खाताधारक

कई बैंकों के पदाधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में UPBEU के जिला सचिव मोहम्मद शारिक, बैंक ऑफ बड़ौदा के जिला सचिव योगेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अतुल कुमार दुबे, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के जिला सचिव शिव ओम, बैंक ऑफ बड़ौदा के उपाध्यक्ष सचिन सिंह, संयुक्त सचिव राजहंस सिंह, उपाध्यक्ष अमरेश वर्मा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा, केनरा बैंक के ज्ञानेंद्र, मोहम्मद उस्मान, पंजाब नेशनल बैंक से आशीष सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश

 

मांगे न मानी गई तो आंदोलन तेज़ करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर तेज़ किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था पूरे देश में समान रूप से लागू की जानी चाहिए।

हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा, जिससे बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड को लेकर वकीलों का ज़ोरदार प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का किया घेराव

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?